सेक्स पावर बढ़ाने, बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए बकरी के दूध में मिलायें ये चीज, 2 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Published: January 7, 2019 06:09 PM2019-01-07T18:09:34+5:302019-01-07T18:09:34+5:30

यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

Effective natural remedies to improve sexual desire libido and beat erectile dysfunction | सेक्स पावर बढ़ाने, बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए बकरी के दूध में मिलायें ये चीज, 2 दिन में दिखेगा असर

फोटो- पिक्साबे

क्या आपके पार्टनर को शीघ्र स्खलन या शीघ्रपतन की समस्या है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। बहुत से पुरुष सेक्स के दौरान बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं। जाहिर है इससे आपकी पार्टनर निराश हो सकती है। इस समस्या से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं। शोध से पता चला है कि कम से कम 29 फीसदी लोग अपने जीवन में इस समस्या से पीड़ित होते हैं।

शीघ्रपतन क्या है
यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आयुर्वेदिक मेडिसिन डॉक्टर सुनील कुमार के अनुसार, इस समस्या पर काबू पाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए।

1) अश्वगंधा
अश्वगंधा एक प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी है। पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे बकरी के दूध के में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें।  

2) केसर और बादाम
केसर को ऐफ्रोडीसियाक यानी सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बादाम में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई होता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेलेनियम एक आवश्यक खनिज है, जो बांझपन से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है और जिंक एक खनिज है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है और कामेच्छा को बढ़ावा दे सकता है।  

3) अदरक और शहद
अदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है। 

4) लहसुन
समय से पहले स्खलन को दूर करने के लिए लहसुन एक प्रभावी इलाज है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म करने में भी मदद कर सकता है। शुद्ध घी में लहसुन फ्राई कर लें। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना 3-4 लहसुन की कली चबा लें। 

5) हरी प्याज के बीज
अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हरी प्याज के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके बीजों को ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से प्याज के सेवन से भी आपको सेक्स से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बीजों को पानी में मिलाकर खाने से पहले तीन बार पिएं।

Web Title: Effective natural remedies to improve sexual desire libido and beat erectile dysfunction

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे