सर्दियों में मूली खाने के बाद इन चीजों से रहना चाहिए दूर, वरना हो सकती है पेट से जुड़ी समस्या-पड़ सकते है बीमार

By आजाद खान | Published: December 2, 2022 09:52 PM2022-12-02T21:52:52+5:302022-12-02T21:57:20+5:30

जानकारों की माने तो सर्दियों में मूली के खाने से शरीर को कई लाभ होते है। लेकिन इसे किसी भी चीज के सेवन के बाद खाया नहीं जा सकता है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

eating radish with these foods can cause stomach issues in winter health tips in hindi | सर्दियों में मूली खाने के बाद इन चीजों से रहना चाहिए दूर, वरना हो सकती है पेट से जुड़ी समस्या-पड़ सकते है बीमार

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Radish_3371103037_4ab07db0bf_o.jpg)

Highlightsसर्दियां आते ही मूली खूब मिलना शुरू हो जाता है और लोग इसे जमकर खाते भी है। लेकिन मूली को हर समय या किसी भी खाने के बाद खाना सही नहीं माना जाता है। मूली के खाने से पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।

Health Tips: सर्दियां आते ही जिस तरीके से बाजारों में मूली मिलने लगती है, उसी तरीके से लोग भी इसे खूब चाव से खरीदने लगते है और इसे खाते है। सर्दियों में मूली खानी भी चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में मूली खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। 

मूली में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भारी मात्रा में पाई जाती है जिससे आपकी शरीर की डैमेड सेल्स की समस्या दूर होती है। यही नहीं इससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आप मूली को किसी भी वक्त या किसी भी खाने या चीज के खाने के बाद नहीं खा सकते है। 

ऐसा करने से आप पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते है कि मूली को खाने का सही तरीका क्या है और इसे कब खाना चाहिए और कब इससे दूरी बनाना चाहिए। 

मूली के साथ इन चीजों का नहीं करें सेवन

1. दूध से बचा करें

अकसर लोग सर्दियों में मूली के पराठे खाते है और इस सीजन में इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको बता है कि सर्दियों में मूली के पराठे खाने के बाद दूध या दूध से बनी किसी भी चीज से दूरी बरतना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप मूली के पराठे खाकर दूध या इससे बनी चीजें जैसे खीर, दही आदि खाएंगे तो इससे आपको स्किन की समस्या हो सकती है। यही नहीं आप में रैशेज की भी परेशानी बढ़ सकती है। 

2. संतरा से रहे दूर 

जानकारों की माने तो हर किसी को मूली खाने के बाद 12 घंटे बाद ही संतरा का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली के बाद संतरा का सेवल करना एक सही कॉन्बिनेशन नहीं है। ऐसे में आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है और इससे कई और गंभीर समस्या भी पैदा हो सकती है। 

3. करेला है हानिकारक

अगर कोई लंच में दाल-चावल और करेला खा रहा है और ऐसे में वह मूली भी खाता है तो इससे उसे काफी परेशानी बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, इससे पेट की समस्या ज्यादा होती है। यही नहीं कई लोगों को सांस और दिल से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है। 

4. चाय से करें परहेज

यही नहीं सुबह में मूली का पराठा खाने के बाद अगर कोई चाय पिता है तो इससे उसकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है और वे काफी परेशान हो सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: eating radish with these foods can cause stomach issues in winter health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे