नहीं खाते है शकरकंद तो आज से ही कर दें शुरू, डाइट में करें इसे शामिल- जानें स्वीट पोटैटो के फायदे-बनाने का तरीका
By आजाद खान | Published: October 15, 2022 05:08 PM2022-10-15T17:08:59+5:302022-10-15T21:44:24+5:30
जानकारों की माने तो शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो एक ऐसी चीज है जिसमें हाइड्रेशन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर कैंसर तक, यह सबमें लाभ पहुंचाता है।

फोटो सोर्स: Wikipedia CC
Sweet Poataot: आम तौर पर लोग सर्दियों में शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो को खाना पसंद करते है। यह सर्दी का ही भोजन है और ऐसे भी कुछ दिनों में सर्दी आने वाले है। ऐसे में लोग इसका सेवन जमकर करेंगे।
लेकिन क्या आपको पता है कि शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो कैसे तैयार किए जाते है और इसे खाने से आपको क्या लाभ हो सकता है। आइए जान लेते है कि शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो के क्या-क्या फायदे है।
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो को ऐसे करे तैयार
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो को दो तरीकों से तैयार या खाने लायक रेडी किया जा सकता है। पहला आप इसे चीनी या गुड़ के साथ खा सकते है और दूसरा आप इसे नमक के साथ भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप इसे धो लें और फिर गुड़ या चीनी डाकर कुकर में पका लें। इसके बाद आप इसे खाएं, इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
यही नहीं आप इसे नमक में खाने के लिए पहले आप इसे उबाले और फिर छिलकर नमक और चाट मसाला मिलाकर खाएं। इससे भी आपको फायदा ही होगा।
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो के क्या है फायदे
जानकारों की माने तो इसके कई फायदे है। इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और आप मोटापा का शिकार नहीं होते है। यही नहीं इसे ठंड में वीकनेस और पाचन संबंधी समस्याएं में भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सर्दी में आपका पेट और बॉडी फिट रहता है।
सर्दियों में इसे खाने से आपको एलर्जी, कोल्ड, कफ और फीवर जैसी समस्याएं भी कम होती है क्योंकि ये आपके इम्युनिटी को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। इसमें विटामिन-सी और मैग्निशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता भी पाया जाता है।
इसे खास तौर पर अस्थमा या सांस की बीमारी से परेशान लोग ज्यादा खाते है। ये उन लोगों को भी ज्यादा फायदा पहुंचाती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)