हैरान कर देगा हार्ट अटैक का ये अजीब कारण, दिल के दौरे से पहले शरीर देता है 6 चेतावनी

By उस्मान | Published: November 21, 2019 07:23 AM2019-11-21T07:23:51+5:302019-11-21T07:23:51+5:30

अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस होने लगे तो तुरंत सावधान हो जाएं.

Early signs and symptoms of Heart attack in men, causes, risk factors and prevention tips | हैरान कर देगा हार्ट अटैक का ये अजीब कारण, दिल के दौरे से पहले शरीर देता है 6 चेतावनी

हैरान कर देगा हार्ट अटैक का ये अजीब कारण, दिल के दौरे से पहले शरीर देता है 6 चेतावनी

खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाना, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहना, आयु, उच्च रक्तचाप, मोटापा और धूम्रपान जैसे ऐसे कई ज्ञात कारण हैं जिनकी वजह से दिल का दौरा पड़ सकता है। एक नए अध्ययन में हार्ट अटैक का एक नया कारण सामने आया है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है कि मानव में हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ने का कारण पूर्वजों में 20 से 30 लाख साल पहले एक 'जीन' का नष्ट हो जाना रहा होगा। 

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधार्थियों ने कहा कि इसी जीन के नष्ट हो जाने ने संभवत: मांसाहारी मनुष्यों में इस खतरे को और बढ़ा दिया होगा। उन्होंने बताया कि वसा जमने के कारण धमनियों का बाधित होना (एथेरोस्कलेरोसिस) दुनियाभर में हृदय रोगों से होने वाली एक तिहाई मौतों के लिए जिम्मेदार है।

हालांकि एथेरोस्कलेरोसिस के चलते पहली बार होने वाले 15 प्रतिशत हृदय रोगों के पीछे इनमें से कोई कारण जिम्मेदार नहीं होता। यह अध्ययन पीएनएएस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

दिल का दौरा पड़ने से पहले महसूस होते हैं ये लक्षण

1) थकान
असामान्य थकान दिल का दौरा पड़ने का एक मुख्य लक्षण है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस प्रकार के लक्षण होने की अधिक संभावना है। शारीरिक या मानसिक गतिविधि थकान का कारण नहीं है। यह लक्षण काफी स्पष्ट है जिसे अनदेखा किया जाता है। कभी-कभी आसान काम जैसे बिस्तर ठीक करना या  स्नान करना जैसे काम से भी थकान होने लगती है।

2) पेट में दर्द
पेट दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना इसके सबसे आम लक्षण हैं। ऐसा महिलाओं और पुरुषों के बीच समान रूप से होने की संभावना है। दिल के दौरे से पहले पेट दर्द होना हो सकता है। कभी-कभी पेट में रुक-रूककर दर्द होता है। शारीरिक तनाव के कारण पेट दर्द से हो सकता है।

3) अनिद्रा
अनिद्रा भी दिल के दौरे या स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है, जो महिलाओं के बीच अधिक आम है। अनिद्रा के पीछे चिंता और या तनाव बड़ा कारण है। इसके लक्षणों में नींद शुरू करने में कठिनाई, नींद को बनाए रखने में कठिनाई और सुबह जल्दी जागना शामिल है।

4) सांस में कमी
सांस में कमी हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण है। दिल का दौरा पड़ने से पहले 6 महीने तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के बीच अक्सर होता है। यह आमतौर पर एक चिकित्सा स्थिति का एक चेतावनी संकेत है। ऐसा लगता है कि आपको पर्याप्त हवा नहीं मिल रही, चक्कर आना और सांस की तकलीफ हो रही है। 

5) बाल झड़ना
बालों का झड़ना हृदय रोग का बड़ा जोखिम माना जाता है। आमतौर पर यह 50 से अधिक पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं। बाल्डनेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ते स्तर से भी जुड़ा हुआ है। 

6) सीने में दर्द 
पुरुष और महिलाओं को विभिन्न तीव्रता और रूपों में छाती दर्द होता है। पुरुषों में, यह लक्षण होने वाले दिल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, यह केवल 30 फीसदी महिलाओं को प्रभावित करता है। 

इस बात का रखें ध्यान 

सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने के अधिक चांस होते हैं, अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Web Title: Early signs and symptoms of Heart attack in men, causes, risk factors and prevention tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे