डायबिटीज के शुरुआती लक्षण : शुगर की बीमारी होने से पहले शरीर देता है ये 5 चेतावनी, समझें और बचाव करें

By उस्मान | Published: March 9, 2021 11:38 AM2021-03-09T11:38:20+5:302021-03-09T11:46:18+5:30

अगर आप अक्सर थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए

early sign and symptoms of diabetes: 5 early warning signs and symptoms of diabetes in Hindi | डायबिटीज के शुरुआती लक्षण : शुगर की बीमारी होने से पहले शरीर देता है ये 5 चेतावनी, समझें और बचाव करें

डायबिटीज के लक्षण

Highlightsअक्सर थकान होना डायबिटीज का लक्षणशुगर के लक्षणों को कंट्रोल करना बहुत जरूरीउपचार नहीं कराने से ज्यादा गंभीर हो सकती है बीमारी

डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहां शुगर के मरीजों की संख्या अधिक है। 

अगर आपको ठीक से आराम करने और स्वस्थ रूप से खाने के बावजूद थकावट महसूस होती है, तो यह डायबिटीज का चेतावनी संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अक्सर खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस करते हैं। 

डायबिटीज क्या है 

शरीर में प्राकृतिक रूप से कुछ मात्रा में शुगर होती है और ऊर्जा के लिए थोड़ी बहुत शुगर की आवश्यकता होती है। लेकिन जब शुगर लेवल एक निश्चित स्तर को पार कर जाता है, तो इसका परिणाम हाइपरग्लाइसेमिया होता है, जिसे आमतौर पर हाई ब्लड ग्लूकोज कहा जाता है।

डायबिटीज से क्या नुकसान है

हाई ब्लड शुगर आपके अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और कई अन्य स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकता है। डायबिटीज मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका जानने के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए कम और बार-बार भोजन करना, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर हाई ब्लड शुगर को लंबे समय तक अनुपचारित छोड़ दिए जाने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। 

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं

हम आपको डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो आपको शुरुआत में नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों के महसूस होने पर आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। 

लगातार पेशाब आना
जब हाई ब्लड शुगर होता है, तो आपके गुर्दे शुगर को ठीक से छानने में असमर्थ होते हैं, जिसके कारण पेशाब शुगर जमा हो जाती है। इससे बार-बार पेशाब आता है। इससे बैक्टीरिया और यीस्ट इन्फेक्शन भी हो सकता है। यदि आप सामान्य से अधिक बार शौचालय जा रहे हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

ज्यादा प्यास लगना 
ऐसा इसलिए है क्योंकि हाई ब्लड शुगर होने पर भी अधिक पेशाब आता है, जिससे कि आप अधिक बार निर्जलित महसूस करते हैं। यह धीरे-धीरे एक अंतहीन चक्र बन जाता है, जहां आप अधिक बार प्यास महसूस करते हैं, इसलिए आप अधिक पानी पीते हैं और अधिक पेशाब करते हैं।

बेवजह वजन कम होना
हाई ब्लड शुगर होने से आपके शरीर का वजन कम होना शुरू हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रभावी रूप से ग्लूकोज का उपयोग करने में असमर्थ होता है। इस प्रकार, यह आपके शरीर में वसा को जलाना शुरू कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप अचानक वजन कम हो सकता है। अगर आपका बिना कुछ किए वजन कम हो रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो।

दृष्टि को नुकसान होना
हाई ब्लड शुगर लेवल आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है। यह आपके नेत्र स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है और आंखों की रोशनी के नुकसान का खतरा बढ़ा सकता है। आंखों की रोशनी में अचानक बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

त्वचा को नुकसान
इंसुलिन प्रतिरोध से त्वचा की रंजकता को नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से गर्दन, जोड़ों के क्षेत्रों और पैरों के आसपास की त्वचा पर फर्क नजर आ सकता है। त्वचा में अचानक बदलाव होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Web Title: early sign and symptoms of diabetes: 5 early warning signs and symptoms of diabetes in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे