15 मिनट बाद ही आइसक्रीम खाने के पीना चाहिए पानी! Ice Cream खाने के तुरंत बाद अचानक इसलिए लग जाती है प्यास, जानें

By आजाद खान | Published: May 20, 2023 05:14 PM2023-05-20T17:14:50+5:302023-05-20T17:23:25+5:30

जानकारों की अगर माने तो आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है और इससे आपको कई समस्याएं भी हो सकती है।

drink only after 15 minutes water after eating ice cream health tips in hindi | 15 मिनट बाद ही आइसक्रीम खाने के पीना चाहिए पानी! Ice Cream खाने के तुरंत बाद अचानक इसलिए लग जाती है प्यास, जानें

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Colourful_ice_cream.jpg/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Ice_cream_display_figure.JPG)

Highlightsहर किसी को आइसक्रीम बहुत ही पसंद है। चाहे कोई भी सीजन हो लोग इसे बहुत ही चाव से खाते है।ऐसे में जानकार आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते है।

Ice Cream AndWater:  वैसे तो हर मौसम में आइसक्रीम मिलता है लेकिन गर्मी का सीजन आते ही लोग जमकर आइसक्रीम (Ice Cream) खाने लगते है। क्या बच्चे और क्या बड़े, आइसक्रीम हर किसी को काफी पसंद है और लोग इसे बहुत ही पसंद से खाते भी है। लेकिन क्या आप भी जब कभी भी आइसक्रीम खाते है तो आपको प्यास लग जाती है और आपका गला सूखने लगता है। अगर हां तो आज का यह लेख आपके लिए है। 

आज के इस पोस्ट में हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों आइसक्रीम खाने के बाद हमें प्यास लग जाती है और प्यास लगने पर पानी पीना चाहिए की नहीं। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आइसक्रीम खाने के बाद प्यास लगने पर पानी पीने से क्या नुकसान होता है और आइसक्रीम खाने के कितनी देर किसी को पानी पिना चाहिए, आइए जान लेते है। 

क्यों लगती है प्यास

जानकारों की अगर माने तो आइसक्रीम को तैयाक करने के लिए शुगर और सोडियम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब कभी भी हम आइसक्रीम खाते है तो ये हमारे खून में जाकर मिल जाते है और ये खून के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते है। यह नहीं इस दौरान ये सेल्स से पानी सूखने लगते है। ऐसे में इसका सिंग्नल हमारे दिमाग तक पहुंचता है और इससे हमारा ब्रेन एक संकेत भेजता है जिसे हम हाइपोथैलेमस कहते है। दिमाग द्वारा यही संकेत हमें यह महसूस कराता है कि हमें प्यास लगी है। यही कारण है कि आइसक्रीम खाने के बाद हमें प्यास लगती है। 

आइसक्रीम खाने के बाद पानी पीने का सही समय

ऐसे तो आइसक्रीम खाने के बाद पानी नहीं पिना चाहिए और जितना हो सके इससे बचना चाहिए। लेकिन फिर भी आपसे अगर प्यास बर्दाश्त नहीं हो रही है तो आप कुछ देर बाद पानी पी सकते है। आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि आइसक्रीम खाने के 15 मिनट बाद ही पानी पिना चाहिए। अगर आप इतनी देर इंतेजार कर लेते है तो आप फिर पानी पी सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: drink only after 15 minutes water after eating ice cream health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे