अखबार में रोटियां रखने से होता है पेट दर्द, त्वचा रोग और गैस की शिकायत; जानकारों ने दी मुंह, गले और पेट के कैंसर की चेतावनी

By आजाद खान | Published: January 26, 2022 04:07 PM2022-01-26T16:07:08+5:302022-01-26T16:13:46+5:30

डाइटीशियन का कहना है कि इससे आपको पेट दर्द, त्वचा रोग और गैस जैसी बीमारियां भी हो सकती है।

dont put roti in newspaper may get stomach pain gas face problem causes cancer health tips | अखबार में रोटियां रखने से होता है पेट दर्द, त्वचा रोग और गैस की शिकायत; जानकारों ने दी मुंह, गले और पेट के कैंसर की चेतावनी

अखबार में रोटियां रखने से होता है पेट दर्द, त्वचा रोग और गैस की शिकायत; जानकारों ने दी मुंह, गले और पेट के कैंसर की चेतावनी

Highlightsअखबार में रोटियों के रखने से आपको खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है। अखबार की स्याही में ग्रेफाइट नामक एक विषैला तत्व होता है। जानकार इस तत्व से बचने की सलाह देते हैं।

Roti In Newspaper: क्या आप रोटियों को अखबार में लपेटकर रखती हैं? क्या आप रोटियों को अखबार में लपेटकर बच्चों के लिए टिफिन पैक करती हैं? यह दो ऐसे सवाल है जो आपको गंभीर बीमारियों में डाल सकती है। जी हां, अगर आप रोटियों को अखबार में रखते हैं तो इससे आपको लानलेवा बीमारी भी हो सकती है। अखबार में रखी हुई रोटियों में विषैले तत्व पाए जाते है जिससे हमें पेट की बीमारी भी हो सकती है। तो आइए जानते है कि रोटियों को क्यों अखबार में नहीं रखना चाहिए और इससे क्या नुकसान होता है। 

क्या कहना है जानकारों का

मामले की जानकार डाइटीशियन अनिता झा ने रोटियों को अखबार में रखने से मना किया है। उनका कहना है कि इस तरीके से रोटियों को अखबार में रखने से अखबार की स्याही रोटियों में लग जाती है। इन स्याहियों में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट और आईसोस्यूटाइल जैसे खतरनाक रसायन पाए जाते है जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इस तरह की रोटियां खाने से हमारे शरीर में विषैले तत्व जा सकते हैं जिससे हमारे शरीर पर गलत असर पड़ सकता है।

कैसे नुकास पहुंचाती है यह रोटियां

डाइटीशियन अनिता का कहना है कि जब हम रोटियों को अखबार में लपेट कर रखते हैं तो इससे अखबार की स्याही उसमें लग जाती है। अखबार की स्याही में ग्रेफाइट नामक एक विषैला तत्व होता हैं जो गर्म रोटियों के संपर्क में आने के बाद बायोएक्टीव तत्व को सक्रीय कर देता हैं। इसके बाद ये रोटी में मिल जाते हैं और इस तरीके से विषैले तत्व रोटियों के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचते हैं। ये खतरनाक रसायन शरीर के लिए बहुत खतरनाक साबित होते हैं। 

इससे क्या-क्या बीमारियां हो सकती है

जानकार बताते है कि जब यह रसायन रोटियों के माध्यम से शरीर में पहुंचता है तो यह हार्मोन्स के संतुलन को बिगाड़ने लगता है। इसके कारण प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ जाती है। कभी कभी इस केस में लोग नपुंसकता तक का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा आपको पेट दर्द, त्वचा रोग और गैस जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। कई बार इस केस में ऐसा देखा गया है कि इससे आपको मुंह, गले और पेट के कैंसर का भी शिकायत हो जाता है।

रोटी रखने का सही तरीका

अगर आप रोटियों को सही से रखना चाहते है तो इसके लिए आप कपड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ा न केवल सुरक्षित होता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपकी रोटियां भी गर्म रहती है। पहले घरों में दादी रोटी रखने के लिए कपड़े का ही इस्तेमाल करती थी और यही तरीका सबसे अच्छा और सेफ है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: dont put roti in newspaper may get stomach pain gas face problem causes cancer health tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे