पहले खाएं खाना फिर 3-4 घंटे बाद ही सोने को जाएं, डिनर के तुरन्त बाद सो जाना है शरीर के लिए जानलेवा, हो सकती है कई बीमारियां, जानें Dinner का सही तरीका-सुझाव

By आजाद खान | Published: July 3, 2022 04:12 PM2022-07-03T16:12:19+5:302022-07-03T16:23:52+5:30

Dinner Timing Sleeping: जानकारों की माने तो खाने के तुरन्त सोने से आपको कई बीमारियां हो सकती है। इससे आपको सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

donot take sleep after food may cause many disease know good time for dinner food health tips in hindi | पहले खाएं खाना फिर 3-4 घंटे बाद ही सोने को जाएं, डिनर के तुरन्त बाद सो जाना है शरीर के लिए जानलेवा, हो सकती है कई बीमारियां, जानें Dinner का सही तरीका-सुझाव

पहले खाएं खाना फिर 3-4 घंटे बाद ही सोने को जाएं, डिनर के तुरन्त बाद सो जाना है शरीर के लिए जानलेवा, हो सकती है कई बीमारियां, जानें Dinner का सही तरीका-सुझाव

Highlightsखाना खाने के तुरन्त बाद सोना नहीं चाहिए। इससे कई पेट से जुड़ी बीमारियां भी होती है।ऐसे में खाना और सोने के बीच कितने का गैप होना चाहिए, आइए जानते है।

Dinner Timing Sleeping – अकसर लोग खाने के तुरन्त बाद सो जाते है, यह अच्छी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। इसके कारण आपका खाना डाइजेस्ट होने में काफी दिक्कत होता है जिससे आपको कई बीमारियां भी हो सकती है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि खाने के तुरन्त बाद सोने से क्या क्या समस्या हो सकती है और डिनर का सही समय क्या होना चाहिए। हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आधी रात को अगर आपको लग जाए भूख तो ऐसे समय में आप क्या करें और कौन सा फूड लें। 

खाने के बाद कब सोना चाहिए-डिनर का सही समय क्या है (Ideal Time for Dinner)
 
फर्स्टक्राई के मुताबिक, खाने के तुरन्त सोना सेहत के लिए ठीक नहीं है और इससे आपको पाचन की समस्या हो सकती है। यही नहीं इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और आपको एसिड रिफ्लक्स भी हो सकती है। इस तरीके से सोने से आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। 

खाने और सोने में कितना गैप होना चाहिए (Gap between Food & Sleep)

जानकार बताते है कि खाने और सोने में काफी अन्तर रखना चाहिए जिससे आपका खाना सही से डाइजेस्ट हो पाए। ऐसे में रात में खाने के बाद आपको तीन से चार घंटे के बाद सोना चाहिए। जब आप इतना समय लीजिएगा तब जाकर आपका खाना सही से पच पाएगा और वह आपके सेहत में लगेगा। 

आधी रात में भूख लगने पर क्या करें (What to Eat in Midnight Hunger)

बहुत से ऐसे लोग है जिनकी आधी रात में नींद खुल जाती है और उन्हें भूख लग जाता है। ऐसे में ये लोग डाइट के तौर पर कुछ भी नहीं ले लें। इन्हें इस दौरान हल्का फूड ही लेना चाहिए। आप अपने मिडनाइट क्रेविंग को दूर करने के लिए नीचे बताए गए डाइट को इस्तेमाल कर सकते है। 

-- आधी रात को भूख न लगे इसके लिए आप सोने से पहले एक गिलास दूध ले लिया कीजिए। 
-- अगर आपको रात में हल्की भूख लग जाती है तो ऐसे में कम फैट वाला दही ले सकते है। 
--  ऐसे में आप एक या दो पीस होल व्हीट क्रेकर, कुकीज या बिस्किट भी ले सकते है। 
-- अगर आपको आधी रात में उठने के बाद भूख ज्यादा लग जाए तो आप होल ग्रेन सीरियल और लो फैट मिल्क ले सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: donot take sleep after food may cause many disease know good time for dinner food health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे