देर से खाना खाना नहीं है सेहत के लिए अच्छा, हो सकते है गंभीर बीमार, जानिए लेट से लंच करने के नुकसान

By आजाद खान | Published: October 31, 2022 05:47 PM2022-10-31T17:47:12+5:302022-10-31T17:51:17+5:30

जानकारों की माने तो लेट में खाना खाना सही आदत नहीं है। इससे आपको स्लो मेटाबॉलिज्म, पाचन में गड़बड़ी और सिरदर्द या चिड़चिड़ापन जैसी कई और समस्याएं भी हो सकती है।

donot make late to have lunch health issue tips in hindi | देर से खाना खाना नहीं है सेहत के लिए अच्छा, हो सकते है गंभीर बीमार, जानिए लेट से लंच करने के नुकसान

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsदेरी में खाना खाना खास तौर पर लेट से लंच करना सेहत को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर को काफी दिक्कत होती है और इससे कई और समस्याएं भी पैदा होती है। यही नहीं इस कारण आपको स्लो मेटाबॉलिज्म और पाचन में गड़बड़ी भी हो सकती है।

Late Lunch Side Effects: जिस तरीके से अच्छा खाना बहुत जरूरी है, उसी तरीके से खाने को सही समय पर खाना भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग अपने काम के चलते या किसी और वजह से सही समय पर खाना नहीं खाते है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है और उनका सेहत भी खराब होता है। 

जानकारों की माने तो सही समय पर खाना बहुत ही जरूरी है नहीं तो शरीर की ग्रोथ नहीं होती है। उनके अनुसार, भोजन को सही समय पर ही करना चाहिए। 

अगर कोई ऐसा सोचता है कि किसी अच्छे खाना या हेल्थी फूड को अगर वे तीन या चार बार खा लेंगे तो इससे उनको फायदा मिलेगा तो ऐसा नहीं है। भोजन को डेली एक ही समय पर और सही तरीके से करने से ही शरीर को लाभ पहुंचेगा। 

ऐसे में आइए जानते है कि सही समय पर खासकर दोपहर के खाने को नहीं खाने से क्या नुकसान होता है। आइए एक-एक करके इन समस्याओं को जान लेते है। 

1. नहीं पचता है सही से खाना

अगर आप सही समय पर और ठीक से खाना नहीं खाते है तो इससे आपको पाचन की समस्या हो सकती है। इस बारे में आयुर्वेद का यह कहना है कि आप लंच को 12 से 2 के बीच में खा लें। जो लोग इस टाइम को फॉलो कर खाना खा लेते है, उनका पाचन ठीक रहता है और खाना सही से पच जाता है। 

2. कई और समस्या हो जाती है पैदा

अगर आप सही समय पर खासकर लंच को नहीं करते है तो इससे आपको कई और समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप सुबह का नाश्ता लेट में करते है तो आप लंच भी लेट में करेंगे जिससे आप डिनर भी रात में देर से करेंगे। ऐसा करने से रात में सोने से ठीक पहले आपको कई समस्या हो सकती है। आप में जलन, गैस, अनिद्रा और ब्लोटिंग जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। 

3. मेटाबॉलिज्म 

जो लोग देरी में खाना खाते है उनका मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता है और वह स्लो काम करने लगता है। ऐसे में अगर आप नाश्ते के बाद सीधा लंच भी करते है तो इससे भी काफी नुकसान होता है। इसकी वजह से आपका वजन बढ़ जाता है। 

यही नहीं सही समय पर खाना नहीं खाने से आपको सिरदर्द या चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। इन सब के अलावा अगर आप लेट में लंच करते है तो इससे आपको एनर्जी भी कम मिलती है जिससे आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। 

लेट लंच करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. अगर आप नाश्ता करने बाद सीधे लंच करते हैं और वह भी समय पर नहीं करते तो मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे स्लो होने लगता है. इससे तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है. 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: donot make late to have lunch health issue tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे