बरसात में न खाएं पानी पूरी, दही भल्ला, स्प्राउट और शिकंजी, पड़ता है इससे सेहत पर बुरा असर, हो सकते है बीमार, जानें इस सीजन में क्या चाहिए खाना

By आजाद खान | Published: June 30, 2022 07:05 PM2022-06-30T19:05:43+5:302022-06-30T19:05:43+5:30

Street Food in Monsoon Health Effects: जानकारों की माने तो मानसून के सीजन में अगर हम स्ट्रीट फूड को खाते है तो हमें इससे कई परेशानियां हो सकती है। उनके मुताबिक, हमें इस मौसम में केवल हेल्थी डाइट ही लेना चाहिए।

donot eat this food in monsoon may cause illness barsaat ka khana know what to eat in rainy day health tips in hindi | बरसात में न खाएं पानी पूरी, दही भल्ला, स्प्राउट और शिकंजी, पड़ता है इससे सेहत पर बुरा असर, हो सकते है बीमार, जानें इस सीजन में क्या चाहिए खाना

बरसात में न खाएं पानी पूरी, दही भल्ला, स्प्राउट और शिकंजी, पड़ता है इससे सेहत पर बुरा असर, हो सकते है बीमार, जानें इस सीजन में क्या चाहिए खाना

Highlightsबरसात का सीजन आ गया है।ऐसे में हमें इस सीजन में अपना ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। इस सीजन में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे हम अकसर बीमार पड़ जाते है।

Street Food in Monsoon Health Effects: स्ट्रीट फूड खाना किसे पसंद नहीं है, लेकिन क्या आप जानते है कि बरसात में स्ट्रीट फूड खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानकारों के अनुसार, इस सीजन में स्ट्रीट फूड को कम खाना चाहिए और अगर इससे बचा जाए तो यह सबसे अच्छा उपाय होगा। इस मौसम में इन स्ट्रीट फूड के चलते लोगों को अकसर हेल्थ प्रॉब्लम्स जिससे उनके बॉडी पर भी असर पड़ता है। 

न्यूज18 की एक पोस्ट के मुताबिक, फोर्टिस और मानस हॉस्पिटल (नोएडा) की कंसल्टेंट  विजिटर और डाइट मंत्रा की फाउंडर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा की माने तो मानसून में स्ट्रीट फूड खाने से कई परेशानियां होती है। इसके कारण आपके पेट में इन्फेक्शन, लूज मोशन और गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। इस मौसम में इन स्ट्रीट फूड वेन्डर द्वारा साफ-सफाई का कुछ खास ख्याल नहीं रखा जाता है जिससे कारण लोग इन परेशानियों का शिकार हो जाते है। 

तो ऐसे में आइए कामिनी सिन्हा के जरिए ही हम यह जानने की कोशिश करते है कि इस मौसम में यह हमारे शरीर पर कैसे असर डालती है और मानसून में हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाना चाहिए। 

इस सीजन में यह बीमारियां होती है सक्रिय (Disease Spread in Monsoon)

कामिनी सिन्हा की माने तो मानसून में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे हम अकसर बीमार पड़ जाते है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है जैसे हमारा खान-पान और कमजोर शरीर आदि जैसे कारण हो सकते है। उनके अनुसार, आमतौर पर स्ट्रीट फूड वेन्डर साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रखते है, ऐसे में जब आपका इम्यून सिस्टम इस मौसम के कारण पहले से ही कमजोर रहता है तब आपको इससे कई बीमारियों के पकड़ने की आशंका बनी रहती है। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि इम सीजन में मलेरिया, हैजा और पीलिया समेत कई और बीमारियों से लोग परेशान होते है। इसलिए कामिनी सिन्हा का कहना है कि मानसून के सीजन में हमें अपनी डाइट में अदरक, लहसुन और नींबू को शामिल करना चाहिए जिससे हमारा इम्यूनिटी मजबूत रहे ताकि हम बीमार न पड़े। 

इन चीजों का करें सेवन और इनसे बनाए दूरी (Dos and Dont Food in Monsoon)

डाइटिशियन के मुताबिक, मानसून में मेटाबॉलिज्म और बॉडी टेंपरेचर को सही रखने के लिए अच्छी और हेल्थी डाइट लेनी चाहिए। यही कारण है कि इस सीजन में केला, तरबूज और कोकोनट वॉटर लेना सही होता है, वहीं पानी पूरी, दही भल्ला, स्प्राउट और शिकंजी से जितना हो सके इस मौसम में दूर ही रहना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो इससे आप अपने शरीर को मानसून में होने वाली बीमारियों से खुद को बचा सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: donot eat this food in monsoon may cause illness barsaat ka khana know what to eat in rainy day health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे