रात में सोने से 1 घंटा पहले पिया करें पानी नहीं तो बढ़ सकती है समस्या- हो सकते है परेशान, जानें एक्सपर्ट्स की राय
By आजाद खान | Published: March 13, 2023 05:37 PM2023-03-13T17:37:38+5:302023-03-13T17:51:56+5:30
जानकारों की माने तो रात में सोने से पहले पानी के पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लाभ तो होता नहीं है बल्कि इससे उल्टा आपको नुकसान ही पहुंचता है।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Glass_of_Water_-_Flickr_-_Greg_Riegler_Photography.jpg/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Person_Sleeping.JPG)
Tips To Drink Water At Night: पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। आपके द्वारा ऐसा करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और इससे आप पेट से जुड़ी समस्यां से बच सकते है। यही कारण है कि लोगों को दिन भर में दो से तीन लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि इसकी कमी से उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।
लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ लोग ऐसे होते है कि जो रात में भर पेट पानी पीकर सो जाते है। ऐसे में उनका मानना है भरपेट पानी पीकर सोने से उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इस पर जानकारों की राय अलग है और वे इस तरह रात में सोने से पहले भरपेट पानी पीने से परहेज करने की सलाह देते है क्योंकि इस कारण लोगों में कभी-कभी सूजन की भी समस्या पैदा हो जाती है जिससे उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है । तो आइए जान लेते है कि आखिर क्यों जानकार सोने से पहले पानी पीने से दूरी बनाने की बात कहते है।
जानकारों की राय
एक्सपर्ट्स की माने तो किसी को भी रात में सोते वक्त पेटभर पानी पीना ही नहीं चाहिए। यही नहीं सोने से पहले थोड़ी बहुत पानी पीने की भी सलाह नहीं दी जाती है, हां अगर प्यास लगी हो तो पानी पीना चाहिए। लेकिन बिना प्यास के सोने से पहले पानी पीने से बाज आना चाहिए।
उनके अनुसार, सोने से करीब एक घंटा पहले पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में जितना हो सके सोने से पहले पानी पीने से परहेज करें और अगर पीना ही है तो इस समय दूध का सेवन किया करें। जानकारों के अनुसार सोने से पहले पानी के बदले दूध पीने से आपके शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में कई ऐसे मामलों में ऐसा देखा गया है कि रात में ज्यादा पानी के पी लेने से लोगों के शरीर में सूजन की समस्या पैदा हो गई है।
सोने से पहले पिया करें दूध
जानकार कहते है कि लोगों को सोने से पहले पानी के बजाय दूध पीना चाहिए। इसके सेवन से यह फायदा होता है कि इससे आपको प्रटीन मिलता है जो सोते वक्त आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है। यही नहीं सोने से पहले दूध पीने से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर रहता है और इससे आपके शरीर को कई और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
ऐसे में जिन लोगों को कब्ज और गैस की समस्या है, वे रात में सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन कर सकते है। दूध के सेवन न केवल थकान दूर होती बल्कि इससे रात में अच्छी नींद भी आती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)