'लंबी नींद' नहीं हो पा रही है तो क्या 'पावर नैप' पहुंचा सकता है कुछ फायदा, जानें एक्सपर्ट्स की राय
By आजाद खान | Published: February 28, 2023 06:56 PM2023-02-28T18:56:56+5:302023-02-28T19:05:46+5:30
जानकार पावर नैप को लेकर यह कहते है कि अगर समय मिले तो इसे ले लेना चाहिए। वे इसके कई फायदे गिनाते है जिससे शरीर को फायदा ही पहुंचा है।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Motorcycle_sleep_guy_2012_%286806905451%29.jpg)
Health Tips: हमारी खराब लाइफस्टाइल के कारण हम रात में सही से और पूरी नींद नहीं ले पाते है। इस कारण इसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर के साथ हमारे काम पर भी पड़ता है। ऐसे में कई लोग दिन में किसी समय कुछ देर के लिए पलक झपका लेते है। इस तरह पलक झपका कर थोड़े देर के लिए सो जाने को पावर नैप कहते है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि लोगों द्वारा यह पावर नैप लेना कितनी सही है। यही नहीं इसका हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और इसके क्या है फायदे और नुकसान, आइए इस लेख में हम जान लेते है।
क्या होता है पावर नैप और इससे जुड़ी अहम जानकारी
जब दिन में कोई शख्स 15 से 20 मिनट के लिए हल्की नींद ले लेता जिसे हम सरल भाषा में पलक झपकाना भी कहते है। ऐसे तो आप इस नैप को दिन में कभी भी ले सकते है, लेकिन दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच में लेना, इसे सही माना जाता है।
जानकारों की माने तो शाम को चार बजे के बाद पावर नैप नहीं लेना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे फिर आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
पावर नैप के फायदे
एक्सपर्ट्स पावर नैप के कई फायदे बताते है। ऐसे में क्या यह सच में आपको फायदे पहुंचाते है, आइए इसके लाभ के बारे में एक-एक करके जान लेते है। जानकारों की माने तो पावर नैप लेने से आप अगले छह घंटों तक एक्टिव और जोशीला महसूस करते है। यही नहीं इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है और आप ध्यान से काम भी कर पाते है।
इसके अलावा पावर नैप से आपका दिल भी सेहतमंद रहता है और इससे आप में स्ट्रेस भी कम रहता है। यही नहीं पावर नैप लेने वालों में दिल की बीमारी भी नहीं पाई गई है। यही कारण है कि लोगों को पावर नैप लेने की सलाह दी जाती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)