रात में सोते समय क्या आप भी जोर-जोर से और बार-बार पीसते है अपना दांत? अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकती है आपको Bruxism की समस्या, जानें कारण-इलाज

By आजाद खान | Published: July 2, 2022 04:27 PM2022-07-02T16:27:26+5:302022-07-02T16:49:07+5:30

एक्सपर्ट की माने तो इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते है। उनके मुताबिक, इसके पीछे डर, एंजाइटी और थकान भी एक वजह हो सकता है।

Do you grind your teeth vigorously repeatedly while sleeping at night may problem Bruxism know reason treatment | रात में सोते समय क्या आप भी जोर-जोर से और बार-बार पीसते है अपना दांत? अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकती है आपको Bruxism की समस्या, जानें कारण-इलाज

रात में सोते समय क्या आप भी जोर-जोर से और बार-बार पीसते है अपना दांत? अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकती है आपको Bruxism की समस्या, जानें कारण-इलाज

Highlightsब्रुक्सिज्म की बीमारी काफी गंभीर समस्या है। अगर आपके इसके गंभीर प्रभाव से पीड़ित है तो आज ही डॉक्टर से कन्सल्ट करें। और अगर आप में इसका प्रभाव कम है तो आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है।

Bruxism: क्या आप को भी नींद में दांत पीसने या चलाने की आदत है। अगर हां, तो ऐसे में यह खबर आपके लिए है। कई लोग खास तौर पर बच्चे नींद में सोते समय अपने दांत पीसते है। नींद में दांत पीसना ऐसे तो आम बात है, लेकिन जब आप ज्यादा दांत पीसने लगते है या आपको इसकी आदत बन जाती है तो ऐसे में यह आदत आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नींद में दांत पीसने की आदत को मेडिकल टर्म में ब्रुक्सिज्म कहा जाता है। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते है। जानकार कहते है कि इसके पीछे डर, एंजाइटी और थकान भी हो सकता है। तो ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते है कि ब्रुक्सिज्म की यह बीमारी क्या है और यह आपके शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है। 

क्या है यह ब्रुक्सिज्म: लोग क्यों पीसते हैं अपने दांत (Whats is Bruxism)

ब्रुक्सिज्म एक ऐसी बीमारी है जिसमें आप नींद में अपने दांत पीसते है। आमतौर पर दांत पीसने की आदत सब में पाई जाती है, लेकिन यह कोई चिंता की बात नहीं है।

आपके लिए चिंता की बात तब है जब आप को इसकी आदत पड़ गई है और रात में आप बार-बार बहुत ही तेजी से दांत को पीसते है। ऐसे में हो सकता है कि आपको यह बीमारी हो गई है। इस हालत में आपको डॉक्टर से इलाद कराना जरूरी हो जाता है। 

ब्रुक्सिज्म से क्या नुकसान होता है (Bruxism Loss)

आपके शरीर के लिए ब्रुक्सिज्म सही नहीं है। इससे आपके दांत घिस सकते है। यह आपके दांतों को भी खराब कर सकता है। यह बीमारी बच्चों में ज्यादा पाई जाती है। इसके कारण बच्चे और बूढ़ों की दांतें भी टूटनी लगती है।

ब्रुक्सिज्म के कारण कम समय में आपके बुजुर्गो की तरह दांत गिर जाते है जिससे आप बुढों की तरह दिखने लगते है। इससे आपके दांत कमजोर हो जाते है और इससे मसूड़ों को भी पेरशानी होती है। 

दांत पीसने की आदत को कैसे रोके (How to Stop Bruxism Problem)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको ब्रुक्सिज्म यानी दांत पीसने की आदत लग गई है तो इसके पीछे आपका खराब लाइफस्टाइल कारण हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को बदलनी होगी। 

लाइफस्टाइल बदलना जैसे समय पर सोकर उठे, एक्सरसाइज करें, सही समय पर दिन और रात का खाना खाए और टाइम हो जाने पर सो जाए। ऐसा कर आप बहुत हद तक इस बीमारी को आप दूर कर सकते है। 

इससे बचने के लिए आप सोते समय माउथ गार्ड को भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके दांत पिसने से बच पाएगे और आपकी दांतों की रक्षा होगी।

इससे बचने के लिए आपको एल्कोहल और कैफीन के सेवन को भी कम करना होगा, साथ ही साथ आपको अपने तनाव से भी बचना होगा। ऐसा कर आप इस बीमारी के आगे बढ़ने से बच सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Do you grind your teeth vigorously repeatedly while sleeping at night may problem Bruxism know reason treatment

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे