क्या आप भी खाते है चाय और पराठा एक साथ तो हो जाए सावधान, खाने से पहले जाने ले इस फूड कॉम्बिनेशन के नुकसान

By आजाद खान | Published: February 11, 2023 05:54 PM2023-02-11T17:54:06+5:302023-02-11T18:05:20+5:30

जानकारों की माने तो टेस्टी लगने वाला यह फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है जिससे आपके सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

Do you also eat tea paratha together be careful before eating know the disadvantages of this food combination | क्या आप भी खाते है चाय और पराठा एक साथ तो हो जाए सावधान, खाने से पहले जाने ले इस फूड कॉम्बिनेशन के नुकसान

फोटो सोर्स: WikiPedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Tea_and_Paratha.jpg)

Highlights चाहे कोई भी सीजन हो लोग चाय और पराठा काफी पसंद से खाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि यह फूड कॉम्बिनेशन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इस तरह के फूड कॉम्बिनेशन से जानकार बचने की सलाह देते है।

Breakfast Tips: क्या आप भी चाय और पराठा एक साथ खाते है, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग चाय के साथ पराठा खाना बहुत पसंद करते है। जानकारों की माने तो यह फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सही नहीं है और इससे हेल्थ से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में चाय के साथ पराठा क्यों नहीं खाना चाहिए और इसके क्या नुकसान है, आइए जान लेते है। 

पड़ सकता है लिवर पर बुरा असर

मामले से जुड़े एक्सपर्ट्स की माने तो चाय के साथ पराठा खाने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है और इससे आपका लिवर बेकार भी हो सकता है। पराठे में तेल की मात्रा ज्यादा होती है जिसे चाय के साथ खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यही नहीं इससे आपको फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है। यही कारण है कि जानकार इससे दूर रहने की सलाह देते है। 

बढ़ सकती है हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या

जानकार ये भी कहते है कि एक साथ चाय और पराठा खाने से आप में हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या के बढ़ने के आसार बहुत तेज हो जाते है। ऐसा इसलिए क्योंकि पराठे में सैचुरेटेड फैट ज्यादा मात्रा में होती है जिस कारण इससे बचने की सलाह दी जाती है। 

यही नहीं इसके इस्तेमाल से आप में डायबिटीज की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा इस कारण आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा भी बढ़ सकती है। इन्ही सब कारण को देखते हुए यह कहा जा सकता है लोगों को इस फूड कॉम्बिनेशन से ज्यादा से ज्यादा बचना चाहिए। 

Web Title: Do you also eat tea paratha together be careful before eating know the disadvantages of this food combination

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे