बचे हुए खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में डालना सही नहीं, हो सकती है आपको समस्या, जानें किस तरह के कंटेनर है सुरक्षित

By आजाद खान | Published: June 8, 2023 02:27 PM2023-06-08T14:27:20+5:302023-06-08T14:32:10+5:30

जानकारों की अगर माने तो बचे हुए खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर उसे फ्रिज में स्टोर करना एक सही आदत नहीं है। इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

do not use plastic container to store leftover food in fridge know reason solutions | बचे हुए खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में डालना सही नहीं, हो सकती है आपको समस्या, जानें किस तरह के कंटेनर है सुरक्षित

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:StorageContainers.jpg)

Highlightsप्लास्टिक के बर्तन सेहत के लिए सही नहीं होते है। इसमें खाना स्टोर करके फ्रिज में रखना हेल्थ के लिए और भी खतरनाक होता है। जानकार कुछ खास किस्म के प्लास्टिक के बर्तन को ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

Health Tips in Hindi:  प्लास्टिक हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है और आजकल इसे हम हर जगह इस्तेमाल कर रहे हैं। अकसर आप ने यह देखा होगा कि प्लास्टिक के बर्तन को लोग जमकर इस्तेमाल करते है और इसमें रोज के बजे हुए खाने को भी स्टोर करते है। आमतौर पर प्लास्टिक के बतर्न माइक्रेवेव और ओवन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। 

कई लोग ऐसे हैं जो दिन के बचे हुए खाने को फ्रिज में रखने को सही मानते है और वे इसे हर रोज करते हैं। लेकिन जानकार इसे गलत मानते है और वे कहते है कि ऐसे किसी भी प्लास्टिक के बर्तन को इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक होता है और वे लोगों से इससे बचने की सलाह देते है। यही नहीं वे कुछ अलग तरीके के प्लास्टिक के बर्तन को इस्तेमाल करने की बात कहते है। ऐसे में आइए जान लेते है कि इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है। 

क्या कहना है जानकारों का 

बचे हुए खाने को ऐसे किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में रख कर उसे फ्रिज में रखने से जानकार परहेज करने को कहते है। उनके अनुसार, ऐसे किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में खाना पकाना, गर्म करना, या फिर उसे फ्रिज में स्टोर करना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। 

इन प्लास्टिक के बर्तनों का आप कर सकते है इस्तेमाल

जानकारों की अगर माने तो यह जानते हुए भी कि प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक है अगर लोग फिर भी प्लास्टिक के बर्तन को यूज करना चाहते है तो उन्हें कुछ खास किस्म के प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग करना चाहिए। उनके अनुसार, लोगों को पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए। ये प्लास्टिक के बर्तन आम बर्तनों से अलग है और ये हेल्थ के लिए भी अच्छा है। 

उनका यह भी कहना है कि लोगों को इस प्लास्टिक के बर्तन के बार बार बदलना चाहिए क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल और बार बार धोने से इसमें मौजूद केमिकल आपके खाने में मिल सकते है जिससे आपका खाना खराब हो सकता है और इससे हेल्थ से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इस हालत में आप इन बर्तनों को बदल लें या फिर इन्हें फेंक दें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: do not use plastic container to store leftover food in fridge know reason solutions

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे