बेकार समझकर न फेंके नारियल के छिलके और जटे, बवासीर और हैजा जैसी खतरनाक बीमारियों से दिलाता है फायदा

By आजाद खान | Published: September 4, 2022 06:01 PM2022-09-04T18:01:26+5:302022-09-04T18:09:13+5:30

जानकारों का कहना है कि नारियल पानी में कैलोरी कम होती है और हाइड्रेशन की पावर ज्यादा पाई जाती है। यही नहीं अगर कोई हर रोज नारियल के पानी का सेवन करता है तो ऐसे में उसका दिल हमेशा के लिए सेहतमंद रहता है।

Do not throw coconut husks as useless it gives benefit from dangerous diseases like piles cholera | बेकार समझकर न फेंके नारियल के छिलके और जटे, बवासीर और हैजा जैसी खतरनाक बीमारियों से दिलाता है फायदा

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (All)

Highlightsनारियल का पानी सेहत के लिए एक वरदान जैसा साबित होता है। ही नहीं इसके छिलके और जटें भी हमारे हेल्थ को फिट रखने में हमारी मदद करते है। इन छिलके और जटों के कारण आप कई गंभीर बीमारियों को भी दूर कर सकते है।

World Coconut Day 2022: नारियल हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हर रोज लोग फिट रहने के लिए नारियल के नारियल की पानी का भी सेवन करते है। जानकारों की माने तो नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जिससे हमारे मांसपेशियां मजबूत होती है। यही नहीं जो लोग नारियल पानी हमेशा पीते है, उन में कैल्शियम और पोटेशियम की कमी नहीं होती है। 

ऐसे में क्या आपको पता है कि नारियल के साथ उसका छिलका और जटा भी शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जी हां नारियल का छिलका और जटा भी आपको फिट रहने में आपकी मदद करता है और इससे आप बीमारियों से भी दूर रह सकते है। तो ऐसे में आइए इसके बार में विस्तार से जानते है। 

नारियल के छिलकों से सेहत के फायदे (Coconut Peels)

जानकारों की माने तो नारियल का छिलका खाने से आप में ओवर ईटिंग की समस्या दूर होती है। यही नहीं इससे आप अपने कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकते है और यह आपके पाचन को ठीक रखने में आपकी मदद भी करता है। 

बहुत से लोग इसे खाने में भी इस्तेमाल करते है जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इन सब के अलावा, नारियल के छिलके बहुत ही एनवायरमेंट फ्रेंडली होते है जिस कारण आपका स्वास्थ बना रहता है। 

नारियल की जटों के फायदे (Coconut Husk)

जिस तरीके से नारियल के छिलके सेहत के लिए वरदान साबित होते है, वैसे ही नारियल की जटा भी हेल्थ को काफी निखारता है। पेट और खून से जुड़ी समस्याओं के लिए नारियल की जटा काफी लाभदायक होता है। यही नहीं इससे आपको बवासीर और हैजा जैसी खतरनाक बीमारी में भी राहत मिलती है। इससे आप अपनी दांतों को भी साफ कर सकते है। 

कुल मिलाकर यह कहना है कि नारियल की तरह नारियल का छिलका और जटा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Do not throw coconut husks as useless it gives benefit from dangerous diseases like piles cholera

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे