Healthy diet tips: रात को सोने से पहले न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

By उस्मान | Published: November 23, 2021 02:59 PM2021-11-23T14:59:58+5:302021-11-23T14:59:58+5:30

खाने-पीने की इन चीजों में पोषक तत्वों की संख्या कम होती है जिस वजह से सेहत खराब हो सकती है

Do not eat these things before sleeping at night | Healthy diet tips: रात को सोने से पहले न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsरात में इन चीजों के सेवन से सेहत पर पड़ता है गंभीर असरफास्ट फूड खाने के शौकीन रहें ज्यादा सतर्करात में खाने के बाद जूस नहीं पीना चाहिए

किस चीज को किस समय खाना चाहिए और कब नहीं, यह पता चल जाए तो कई सारी बीमारियों से हम पहले ही बच सकते हैं। दिन के किस समय क्या खाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं, इस बारे में आपको बहुत लोग बताएंगे। लेकिन कब क्या नहीं खाना है, यह जानकारी भी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं उन 8 चीजों के बारे में जिनका अगर रात के समय सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

1. पिज्जा

फास्ट फूड में इस समय पिज्जा बहुत फेमस है। बच्चे-बच्चे के मुंह पर इसका नाम है और इसे चाहने वाले किसी भी समय पिज्जा खा सकते हैं। लेकिन अगर आप रात के डिनर में पिज्जा खाएंगे तो आपको बीच रात उठकर बाथरूम में दौड़ना पड़ सकता है। इसपर लगा ढेरो 'चीज़' रात में आपका पेट खराब कर सकता है।

2. कॉफी

कॉफी में भारी मात्रा में कैफीन होता है। इसे अगर सुबह या दिन के समय लिया जाए तो बॉडी में ताजगी आती है लेकिन अगर रात में लेंगे तो आपकी नींद उड़ सकती है। 

3. मीठी चीजें

कई लोगों को डिनर के बाद मीठा खाने की आदत होती है। हम भारतीयों को खाने के बाद गुलाब जामुन, जलेबी, मिठाई, गुड़, आदि चीजें खाने का शौक होता है। लेकिन सोने से ठीक पहले मीठा खाने से नींद में अड़चन आती है।

4. अधिक तीखा

रात के खाने में थोड़ा बहुत तीखा चलता है लेकिन अधिक तीखा खाना आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। 

5. सोडा

रात को ऐसी किसी भी चीज का सेवन ना करें जिसमें सोडा का इस्तेमाल हो। सोडा वाली ड्रिंक या सोडा पाउडर से बनी चीजें रात में खाएंगे तो इससे पेट खराब हो सकता है।

6. वाइन

अल्कोहल या वाइन जैसी कोई भी चीज रात के समय अधिक मात्रा में ली जाए तो सुबह तक तबीयत काफी बिगड़ जाती है। इसका सेवन कम से कम मात्रा में हो और सोने से ठीक पहले तो ना ही करें। 

7. संतरे का जूस

संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।

8. बर्गर

पिज्जा के बाद बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है। 

Web Title: Do not eat these things before sleeping at night

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे