Monsoon Diet Tips: बरसात में 3 घंटे से ज्यादा देर रखे खाने को न खाएं, न ले कटे हुए फल, जानें क्या कहते है जानकार?

By आजाद खान | Published: August 5, 2022 04:35 PM2022-08-05T16:35:02+5:302022-08-05T16:40:54+5:30

एक्सपर्ट्स की माने तो बरसात में बीमार होने के पीछे कई कारण होते है। इनकी माने तो इस सीजन में हमें केवल फ्रेश खाना, फल और सब्जियां ही खानी चाहिए। इससे हम फिट रहते है।

do not eat food after putting 3 hours avoid buy cutten fruits health tips in hindi | Monsoon Diet Tips: बरसात में 3 घंटे से ज्यादा देर रखे खाने को न खाएं, न ले कटे हुए फल, जानें क्या कहते है जानकार?

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Next
Highlights बरसात के सीजन में लोग ज्यादा बीमार पड़ते है। इसके पीछे हमारा खराब खान-पान और साफ सफाई पर ध्यान न देना भी कारण कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको हेल्थी खाना खाना होगा और कुछ आदतों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा।

Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में हमें अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में फ्रेश खाना, फल और सब्जियां ही केवल खाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो हो सकता है कि आपकी तबियत बिगड़ जाए और आप ज्यादा बीमार हो जाए।

अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग और सीजन के मुकाबले बरसात में ज्यादा बीमार पड़ते है। इसके पीछे हमारे खान-पान और उससे जुड़ी साफ सफाई का ध्यान न रखना है। ऐसे में आइए जानते है कि बरसात में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम बीमार न पड़े और किसी बड़ी परेशानी में न घिरें। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

3 घंटे से ज्यादा देर तक रखे खाना न खाएं (Avoid Food After 3 Hours)

जानकारों का कहना है कि बरसात के सीजन में तीन घंटे से ज्यादा देर तक रखा खाना न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन घंटे के बाद आपका वह खाना अपनी न्यूट्रिशनल वैल्यू को धीरे-धीरे खोने लगता है जिससे उस खाने को खाना का कोई लाभ नहीं मिलता है। बल्कि उल्टा आपको इससे नुकसान ही होता है। 

इसलिए इस सीजन में घर का बना हुआ फ्रेश खाना ही खाएं और खाना बनाते समय साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें। 

बरसात में कटे हुए फल न खरीदें (Avoid Cut Fruits)

अकसर लोग सस्ती होने के कारण बाजार से कटे हुए फल खरीद लेते है। लेकिन बरसात के सीजन में आपको इससे बचना चाहिए। कटे हुए फल में साफ नहीं हो सकता है और हो सकता है कि उसमें गन्दगी हो जिससे आपकी तबियत खराब हो सकती है। 

इस मौसन में फ्रेश जुस और ताजे फल ही खाएं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

बरसात में ऐसे करें इम्यूनिटी को मजबूत (Build Immunity)

बरसात में इम्यूनिटी को मजबूत करने की बहुत जरूरत है। अकसर इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण इस सीजन में लोग ज्यादा बीमार हो जाते है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। इसलिए इस मौसम में इम्यूनिटी पर ज्यादा ध्यान देने को कहा जाता है। 

ऐसे में इस सीजन में अदरक, लहसुन और नींबू का ज्यादा सेवन किया करें। आप इन चीजों को किसी भी तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप बीमार होने से बच जाओगे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: do not eat food after putting 3 hours avoid buy cutten fruits health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे