Diet tips: मोटापा, हाई बीपी, कमजोर हड्डियां, तनाव जैसी 9 बीमारियों से छुटकारा दिल सकता है ये सस्ता फल
By उस्मान | Published: January 22, 2021 03:09 PM2021-01-22T15:09:07+5:302021-01-22T15:15:36+5:30
सर्दियों के मौसम यह फल बेहद सस्ता मिलता है और इसके पत्ते भी कई तरह से फायदेमंद हैं
सर्दियों में कई प्रकार के फल मिलते हैं, इनमें एक बेर भी है। यह छोटे हरे रंग का फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। स्वाद में खट्टा-मीठा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने का काम करता है।
इसमें विटामिन सी, ए, बी12, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके सेवन से और क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन कम करने में सहायक
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए बेर खाने के फायदे होते हैं। क्योंकि बेर में कोलेस्ट्रॉल बहुत ही कम मात्रा में होता है। इसके अलावा बेरी में फाइबर और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं और आपकी पूर्णता की भावना को बढ़ाते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए
ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से बेर का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि बेर में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है साथ ही यह सोडियम में भी कम है। बेर के इन गुणों के कारण यह रक्त वाहिकाओं को आराम दिलाने में सहायक होते हैं। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय को सुरक्षा दिलाते हैं।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
जब आपके शरीर में उचित रक्त परिसंचरण होता है तो शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन की पूर्ति होती है। आमतौर पर ऑक्सीजन के उचित प्रवाह के कारण शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। आप अपने रक्तचाप को नियंत्रित करने और ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेर के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से कुछ पकी हुई बेरों का सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी सिस्टम करता है मजबूत
बेर में विटामिन ए, विटामिन सी और अन्य खनिज पदार्थ होते हैं। ये सभी घटक शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। इनकी मौजूदगी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है। ये घटक शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान जैसे कि कैंसर, हृदय रोग और अन्य समान्य बीमारियों से बचाते हैं।
तनाव को करे कम
परंपरागत रूप से बेर का उपयोग तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं को दूर कर सकती है। क्योंकि यह शरीर और दिमाग में शांत प्रभाव छोड़ती है। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित लेकिन कम मात्रा में बेरी का सेवन चिंता को कम कर सकता है।
पाचन को रखता है दुरुस्त
यदि आप अपचन या पेट से संबंधित किसी समस्या के शिकार हैं तो बेर एक अच्छा विकल्प हो सकती है। क्योंकि फाइबर की अच्छी मात्रा होने के साथ ही बेर में सैपोनिन और ट्राइटरपीनोइड होते हैं। ये घटक भोजन से पर्याप्त पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं।
त्वचा को बनाता है सुंदर
बेर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण बेरी के फायदे त्वचा की झुर्रियों, मुंहासों, डार्क सर्कल्स आदि समस्याओं को दूर करते हैं। इसके अलावा बेर का उपभोग कर आप एक्जिमा जैसी त्वचा समस्याओं का प्रभावी इलाज कर सकते हैं। यह त्वचा में मेलेनोमा जो कि त्वचा कैंसर कोशिकाएं हैं इन्हें फैलने से रोकता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों का कमजोर होना सामान्य है। लेकिन आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। नियमित रूप से बेर का सेवन उम्र बढ़ने पर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को कम कर सकता है। क्योंकि बेर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। ये घटक आपकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
अच्छी नींद के लिए
बेर के फल और इसके बीजों में फ्लेवोनोइड्स जैसे कि सैपोनिन और पॉलीसेकेराइड की अच्छी मात्रा होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सैपोनिन नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बेर के शामक गुण पूरे तंत्रिका तंत्र पर सुखदायक प्रभाव छोड़ते हैं जो अच्छी नींद को प्रेरित करते हैं।