Diet tips: नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, इम्यून पावर होगी कमजोर, शरीर बनने लगेगा बीमारियों का अड्डा
By उस्मान | Published: January 23, 2021 06:16 PM2021-01-23T18:16:56+5:302021-01-23T18:22:54+5:30
महामारी के इस दौर में इन चीजों को खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है
नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। सुबह का खाना आपके शारीरिक और मानसिक रूप के लिए जरूरी है। खाना हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिसको लेकर सावधानी बहुत जरूरी है।
आमतौर पर तो खाना किसी समय का भी हो ध्यान रखना पड़ता है लेकिन सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खान-पान से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सुबह नाश्ते में नहीं खाना चाहिए।
खट्टे फल
संतरे और टमाटर जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बेहतर हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं। लेकिन खट्टे फल पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। सुबह-सुबह इन फलों को खाने से जलन, सूजन और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।
खाली पेट चाय या कॉफी
एक कप या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना सभी को पसंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान हो सकता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में अम्लीय रस का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है।
पैकेट जूस
नाश्ते में ताजा फलों का रस पीना सबसे बेहतर उपाय है लेकिन डिब्बाबंद रस पीना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। पैक किये हुए रस में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से अग्न्याशय पर बुरा असर पड़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
केला
केला एक और फल है जिसे सुबह जल्दी खाने से बचना चाहिए। इस पीले फल में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो खाली पेट लेने पर रक्त में दो खनिजों का असंतुलन पैदा कर सकता है।
दही
दही आंत के अनुकूल भोजन है, जो सही समय पर लेने पर पाचन को बढ़ावा देता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया उच्च अम्लीय सामग्री के कारण सुबह सेवन करने पर अप्रभावी हो जाता है। दही खाने का सबसे बेहतर समय दोपहर है।
मीठी चीजें
सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
ब्रेड जैम
ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।
कच्ची सब्जियां
खाने में सलाद को शामिल करना अच्छा है, लेकिन सुबह नाश्ते में खाने से बचना चाहिए। दरअसल कच्ची सब्जियां फाइबर से भरी होती हैं, जो जिन्हें सुबह पचाने में मुश्किल हो सकती है। सुबह कच्ची सब्जियां खाने से गैस, सूजन और पेट में दर्द हो सकता है।
मांस
अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
जूस और शेक
फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।