हमेशा के लिए हट जाएगा आंखों पर लगा नजर का चश्मा, बस खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें
By उस्मान | Published: October 22, 2019 02:46 PM2019-10-22T14:46:02+5:302019-10-22T14:46:02+5:30
टीवी और मोबाइल के बढ़ते उपयोग, कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने घंटों बैठकर काम करना आदि की वजह से अधिकतर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
आंखें हमारे शरीर का एक अनमोल अंग है। इन्हीं अनमोल आंखों से इंसान कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है। आंखों की रोशनी कम होने की वजह भोजन में विटामिन ए की कमी होना है, जिससे छोटी उम्र से ही आंखें कमजोर होने लगती है। इसके अलावा टीवी और मोबाइल के बढ़ते उपयोग, कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने घंटों बैठकर काम करना आदि की वजह से अधिकतर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
आजकल बहुत से लोग आंखों में पानी आना, आंखों में दर्द, आंखों की जलन और कमजोर नजर आदि समस्याओं से परेशान रहते हैं। और इन समस्याओं से बचने के लिए चश्में का उपयोग करते हैं। अधिकतर लोगों के चश्मे के नंबर दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जाते हैं। बेहतर जीवन जीने के लिए आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को कुदरत के इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखना चाहिए।
1) हरे पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी और ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन पाए जाते हैं। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए नैचुरल सनस्क्रीन की तरह कार्य करते हैं। ये आंखों की यूवी किरणों और मैकुलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों के हानिकारक प्रभाव से रक्षा करते हैं।
2) गाजर का जूस
गाजर के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी8, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
3) नट्स
नट्स ओमेगा -3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं। नट्स में विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को उम्र से संबंधित नुकसान से बचा सकता है। आपको रोजाना अखरोट, ब्राजील नट्स, काजू, मूंगफली और मसूर की दाल आदि का खूब सेवन करना चाहिए।
4) शकरकंद
गाजर की तरह, शकरकंद बीटा कैरोटीन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट विटामिन ई का भी एक अच्छा स्रोत है। रोजाना इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5) मछली
ट्यूना, मैकेरल और सैल्मन जैसी ऑयली फिश मछली में डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है। डाइट में इन आवश्यक तेलों की कमी से आपको ऐज रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन और आई सिंड्रोम का खतरा हो सकता है।
6) खट्टे फल
संतरा विटामिन सी और बायोफ्लेवोनोइड से भरपूर होता है जो आंखों में द्रव और ऊतक के लिए आवश्यक घटक हैं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। यह आंखों के लेंस को ऑक्सीकरण और धुंधला बनने से रोकते हैं। विटामिन सी लेने से आपको मोतियाबिंद, कॉर्नियल इन्फेक्शन आदि से बचने में मदद मिलती है।
7) डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी उत्पादों में विटामिन ए होता है जो कॉर्निया की रक्षा करता है। इनमें जिंक भी होता है, जो लीवर से आंखों में विटामिन ए के वितरण में मदद करता है। जिंक एक आवश्यक ट्रेस तत्व है जो 500 से अधिक बायोकेमिकल प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करता है जो रोग प्रतिरोध में मदद करते हैं। यह नाईट विज़न के लिए यह आवश्यक है और मोतियाबिंद व मैकुलर डिजनरेशन को रोकता है।
8) अंडे
अंडे आंखों के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक हैं। अंडे की जर्दी में हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में बेहतर जैव उपलब्धता के साथ विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ीएक्सैंथिन और जिंक होता है। विटामिन ए कॉर्निया की रक्षा करता है, ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन और आयु संबंधित विकार और मोतियाबिंद की संभावनाओं को कम करने में मदद करते हैं। जिंक रेटिना को स्वस्थ रखता है।
9) बीज
बीज ओमेगा -3 से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित रूप से चिया बीज, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाहिए।
10) पानी
एक्सपर्ट रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से न केवल डिहाइड्रेशन बल्कि आंखों के विकारों से भी बचने में मदद मिलती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको रोजाना इतना पानी पीना चाहिए।