Diabetes diet plan: डायबिटीज कंट्रोल कर सकती हैं ये 3 चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल
By उस्मान | Published: April 30, 2021 03:14 PM2021-04-30T15:14:46+5:302021-04-30T15:14:46+5:30
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का सेवन करें
डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इसमें ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना कम अथवा बंद हो जाता है। डायबिटीज दो तरह की होती है और टाइप 2 डायबिटीज वयस्कों को अधिक होता है और खतरनाक है।
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान और वर्कआउट का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
भिंडी
विटामिन सी और मैग्नीशियम से भरपूर भिंडी में सिर्फ 30% कैलोरी पाई जाती है जिससे यह कई बीमारियों को ठीक करने में काफी मददगार साबित होती है। भिंडी के इन तत्वों को पाने के लिए इसके रस का सेवन करना चाहिए। भिंडी का पानी बनाने के लिए 5-6 मीडियम भिंडी के किनारे काट लें। अब इन्हें बीच से काटें।
इसके बाद इन्हें दो कटोरी पानी में भिगो दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर भिंडी के टुकड़ों को निचोड़ कर निकाल लें। अब आप इस पानी में थोड़ा सादा पानी मिलाए जिससे कि यह करीब एक गिलास हो जाए।
ध्यान रखें सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। शुगर के मरीजों के लिए यह पानी किसी बेहतर चीज है। अगर आप शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए महंगी दवाईयों का सहारा लेते रहे हैं तो अब आप घर बैठे ही भिंडी के इस नुस्खे से इस गंभीर बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं।
सौंफ
एक शोध के अनुसार, डायबिटीज के लिए सौंफ दवा समान है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इस शोध में यह पाया गया है कि सौंफ़ के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिन्हें फाइटोकेमिकल्स कहा जाता है। फाइटोकेमिकल्स सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से बल्ड शुगर कंट्रोल में रहता है।
इसके लिए सौंफ की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही सौंफ की कुकीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं।
इसकी चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही अस्थमा से भी आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त सौंफ की चाय पीने से वजन कम किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह-शाम सौंफ की चाय का सेवन करें। साथ ही सौंफ की कुकीज को लगातार दो महीने तक सेवन करें।
व्हीट ग्रास
व्हीट ग्रास का जूस में ऐसे तत्व पाएं जाते है जो हमें कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही हमे पिट भी रखता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल स्तर, वीएलडीए, और ट्राईग्लायसेराइड के स्तर को कम करता है। जिससे आपको इस समस्या से राहत मिल जाती है।
आप इसे फ्रेश मार्केट से ला सकते है या फिर अपने घर में इसे कही भी उगा सकते है। इसकी तोड़ कर पीस लें। और इसे किसी कॉटन कपड़े की मदद से ढोन लें। और इसे पानी के साथ मिला लें। इसके बाद इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करें। इससे आपको अधिक फायदा मिलेगा।