पेश है- दही और रोटी के 5 चमत्कारी फायदे, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

By आजाद खान | Published: August 13, 2022 04:26 PM2022-08-13T16:26:04+5:302022-08-13T16:39:37+5:30

जानकारों की माने तो दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो पेट के आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। अगर दही को रोटी के साथ खाया जाए तो इससे तनाव और चिंता जैसी समस्या भी कम होती है।

curd roti 5 fitness benefits Dahi Aur Roti Khane Ke Fayde health tips in hindi | पेश है- दही और रोटी के 5 चमत्कारी फायदे, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (Both)

Highlightsदही और रोटी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है।जिससे शरीर को अपच, कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और आंत में सूजन जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है।

Dahi Aur Roti Khane Ke Fayde: दही को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो पेट के आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। दही को खाने में खाने से बहुत लाभ होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी2, 6, 12 और राइबोफ्लेविन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है। 

दही को लोग कई तरीके से सेवन करते है। कुछ लोग दही से रायता और लस्सी बनाकर खाते है तो कई लोग इसे स्मूदीज और दही-चीनी के तरह इस्तेमाल करते है। ऐसे में क्या आप जानते है कि दही और रोटी शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। अगर कोई दही के साथ रोटी खाता है तो उसे क्या लाभ होगा, आइए जानते है। 

दही और रोटी खाने के फायदे (Benefits Eating Curd And Roti)

1. पाचन बनाता है बेहतर (Digestion)

अगर कोई दही के साथ रोटी खाता है तो उसका पाचन बेहतर होता है। यह आपके भोजन को पचाने में आपकी मदद करता है। यही नहीं इसके कारण आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। 

2. पेट की समस्याओं से मिलती है मुक्ति (Stomach Issues)

जहां दही को सबसे अच्छे प्रोबायोटिक्स माना जाता है, वहीं रोटी में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही कारण है कि आपको इस फूड कॉम्बिनेशन से आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ता है जिस कारण आपका पाचन अच्छा रहता है। 

दही और रोटी के सेवन से आपको अपच, कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और आंत में सूजन जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है। 

3. इम्यूनिटी मजबूत करना का रामबाण तरीका है दही रोटी (Strong Immunity)

दही और रोटी के सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके कारण आपको सर्दी-जुकाम, बुखार और मौसमी या वायरल संक्रमण से भी लड़ने में मदद मिलती है। 

4. मानसिक स्वास्थ्य को करता है बेहतर (Better Mental Health)

दही के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर कोई दही के साथ रोटी खाता है तो उस में तनाव और चिंता कम होती है। आपके इस फूड कॉम्बिनेशन से आपको अच्छा फील होगा और इससे आपके और कामों में भी मन लगेगा। 

5. हड्डियों को मिलेगी ताकत, होगी मजबूत (Strong Bones Muscles)

इस फूड कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करने से आपकी हड्डिया मजबूत होगी क्योंकि दही में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इससे आपके दांत भी स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। यही नहीं इससे हड्डियों में फ्रैक्चर और जोड़ो के दर्द में भी आपको राहत मिलेगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: curd roti 5 fitness benefits Dahi Aur Roti Khane Ke Fayde health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे