Coronavirus: वैज्ञानिकों ने लगा लिया पता, जानवरों से मनुष्यों में ऐसे पहुंचा कोरोना वायरस

By भाषा | Published: May 30, 2020 03:51 PM2020-05-30T15:51:14+5:302020-05-30T15:51:14+5:30

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अध्ययन से वायरस को रोकने और उसका टीका खोजने में मदद मिल सकती है।  

Covid-19: study claim Coronavirus 'shapeshifts' to jump from animals to humans | Coronavirus: वैज्ञानिकों ने लगा लिया पता, जानवरों से मनुष्यों में ऐसे पहुंचा कोरोना वायरस

Coronavirus: वैज्ञानिकों ने लगा लिया पता, जानवरों से मनुष्यों में ऐसे पहुंचा कोरोना वायरस

कोविड-19 वैश्विक महामारी के स्रोत पर प्रकाश डालने वाले एक अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना वारयस आकार बदलकर जानवरों से मनुष्यों में प्रवेश करने और उन्हें संक्रमित करने में सक्षम है। अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 और जानवरों में इसके इसी प्रकार के प्रारूपों का आनुवंशिक विश्लेषण किया। 

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस वायरस का सबसे निकट संबंधी वही कोरोना वायरस है जो चमगादड़ों को संक्रमित करता है। अनुसंधानकर्ताओं के दल में अमेरिका के अल पासो में टेक्सास विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। 

उन्होंने ‘साइंस एडवांसेस’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा कि सार्स-कोव-2 वायरस की मनुष्यों को संक्रमित करने की क्षमता स्तनधारी प्राणी पैंगोलिन को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस से एक अहम जीन के आदान-प्रदान से जुड़ी है। 

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह वायरस अपने आनुवंशिक गुणों में बदलाव करके मेजबान कोशिकाओं में मौजूद रह सकता है। इसी क्षमता के कारण यह एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में प्रवेश कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह उसी प्रकार है, मानो वारयस में ऐसी क्षमता है कि वह चाबी को इस प्रकार ढालने में सक्षम है जो मेजबान कोशिका के द्वार को खोल सके।

अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय के फेंग गाओ ने कहा कि सार्स या मर्स की तरह यह कोरोनावायरस भी अपने आनुवंशिक गुणों में बदलाव करने में सक्षम है जिसकी मदद से वह मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। 

गाओ और उनके साथियों के अनुसार इस अध्ययन से वायरस से भविष्य में होने वाली वैश्विक महामारियों को रोकने और उनका टीका खोजने में मदद मिल सकती है।  

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में 6,033,754 संक्रमित हो चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है जबकि 366,890 लोगों की मौत हो गई है। भारत में संक्रमितों की संख्या 173,763 हो गई है और यहां मरने वालों का आंकड़ा 4,980 हो गया है।

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड संख्या में लगभग 7,500 नए मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1.68 लाख तक पहुंच गई। मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े को पार कर गया। ठीक होने वालों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है तथा अब तक 81 हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह के अपडेट में कहा कि देश में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 4,706 हो गई है, जबकि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,65,799 तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में 175 मौत हुई हैं और रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं। हा

Web Title: Covid-19: study claim Coronavirus 'shapeshifts' to jump from animals to humans

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे