'ए ब्लड ग्रुप' वाले लोगों जल्दी चपेट में ले रहा है कोरोना, इम्यूनिटी पावर बढ़ाकर वायरस से लड़ने के लिए ये 5 चीजें खायें ऐसे लोग

By उस्मान | Published: July 10, 2020 10:40 AM2020-07-10T10:40:06+5:302020-07-10T10:40:06+5:30

कई अध्ययनों में यह दावा किया जा चुका है कि इस ग्रुप के लोगों को वायरस का खतरा अधिक होता है

COVID-19 effects: researcher says coronavirus is especially cruel to people with type A blood, diet plan and prevention tips for a blood group in Hindi | 'ए ब्लड ग्रुप' वाले लोगों जल्दी चपेट में ले रहा है कोरोना, इम्यूनिटी पावर बढ़ाकर वायरस से लड़ने के लिए ये 5 चीजें खायें ऐसे लोग

कोरोना के दुष्प्रभाव

Highlightsए ब्लड ग्रुप वाले लोगों की इम्यूनिटी पावर होती है कमजोरप्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से आपको मिल सकती है मदद

कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर लोगों के साथ 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी जल्दी प्रभावित कर रहा है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 वायरस दुनियाभर में ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए खतरानक है क्योंकि इस ब्लड ग्रुप में कुछ यौगिकों की कमी होती है जो बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।

इससे पहले न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में 17 जून को प्रकाशित एक अध्ययन में भी पाया गया कि 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों में बीमारी की चपेट में आने का अधिक जोखिम होता है। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा किए गए विश्लेषण से यह भी पता चला कि 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोग आंशिक रूप से वायरस से अधिक सुरक्षित थे।

यूसी बर्कले के संक्रामक रोग विशेषज्ञ जॉन स्वार्ट्जबर्ग ने कहा कि 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अन्य प्रकार के लोगों की तुलना में गंभीर बीमारी और मृत्यु की संभावना अधिक होती है। इसका कारण यह है कि इस ग्रुप के लोगों को अन्य संक्रामक रोगों का खतरा अधिक होता है।

Blood Type Personality: What's your blood group? The answer might reveal some interesting things about you

ब्लड ग्रुप का टाइप एक जीन द्वारा निर्धारित होता है, जो शरीर को बताता है कि रक्त कोशिका प्रोटीन क्या बनाना है। विभिन्न प्रकारों, ए, बी, एबी या ओ में अलग-अलग एंटीजन होते हैं, जो कमजोरियों और ताकत सहित उनके गुणों को निर्धारित करते हैं। 

किसी व्यक्ति के ब्लड ग्रुप के पॉजिटिव होने का मतलब है कि उस व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाएं आरएच नामक प्रोटीन ले जाती हैं, जिसे आरएचडी एंटीजन भी कहा जाता है जबकि निगेटिव ब्लड टाइप में ऐसा नहीं होता है। 

'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए डाइट प्लान
ऐसे लोगों को हेल्दी आयर फिट रहने के लिए फलों और सब्जियों, बीन्स और फलियों, और साबुत अनाज, मांस आदि का खूब सेवन करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस ग्रुप के लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। 

चिकन और मछली
ऐसे लोगों को अपनी डाइट में चिकन जैसी प्रोटीन वाला मांस शामिल करना चाहिए। इसके अलावा समुद्री भोजन जैसे कॉड, रेड स्नैपर, सैल्मन, सारडाइन, घोंघा और व्हाइटफ़िश जैसी मछलियों का सेवन कर सकते हैं। 

فواید مصرف ماهی برای جنین در طول بارداری - مجله دامپزشکی

डेयरी उत्पाद 
आपको अपनी डाइट में विभिन्न तरह के डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए। आप नियमित रूप से दही, केफिर, चीज, मोज़ेरेला, फेटा, पनीर, रिकोटा और पनीर व बकरी का दूध का सेवन कर सकते हैं। 

नट्स
नट्स प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक बड़ा स्रोत हैं। इसके लिए आप विभिन्न तरह के नट्स का सेवन कर सकते हैं। आपको अपनी डाइट में मूंगफली, कद्दू के बीज और अखरोट आदि का खूब सेवन करना चाहिए।

Nuts and Diabetes

सब्जियां
कई सब्जियां आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जिनमें लहसुन, प्याज, ब्रोकोली, गाजर, गोभी, कद्दू, पालक, हरा प्याज, भिन्डी, अजमोद, टोफू, शलजम आदि शामिल हैं।

बीन्स
अगर आपका ब्लड ग्रुप 'ए' है तो आपको बीन्स की श्रेणी की सभी चीजों को सेवन बढ़ा देना चाहिए। आपको नियमित रूप से लाल फ़लियां, हरी फलियाँ, सेम, लाल सोया, राजमा, छोले और मसूर की दाल का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

Web Title: COVID-19 effects: researcher says coronavirus is especially cruel to people with type A blood, diet plan and prevention tips for a blood group in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे