कोरोना काल में सुबह खाली पेट खाएं 4 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी, खून की कमी, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Published: October 8, 2020 08:34 AM2020-10-08T08:34:19+5:302020-10-08T08:34:19+5:30

कोरोना वायरस डाइट टिप्स : महामारी के दौरान शरीर को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल करें

Covid-19 diet tips: eat these foods empty stomach to boost immunity system and fight coronavirus, anemia, cholesterol, diabetes | कोरोना काल में सुबह खाली पेट खाएं 4 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी, खून की कमी, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

कोरोना वायरस डाइट प्लान

Highlightsकोरोना संकट में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरीसुबह चाय या कॉफ़ी पीने से बेहतर है इन चीजों का सेवनइनमें वो सभी तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं

सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पसंद करते हैं या सीधा नाश्ता करते हैं। हालांकि कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहते हैं और वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी और शहद लेते हैं या नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। कई ऐसी चीजें भी हैं जिनके बारे में आयुर्वेद में बताया गया है कि इन्हें सुबह खाली पेट खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं।

देसी घी
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट एक चममच घी खाने से ब्रेन की सेल्स एक्टिव होती हैं और नर्व भी प्रेरित होती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है। 

घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है। घी में रासा नामक न्यूट्रीएंट्स है जिसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं पोषित करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।

कुछ लोग सोचते हैं कि घी का इस्तेमाल करने से वजन बढ़ता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें, तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है।

भीगे किशमिश 
किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। एसिडिटी से छुटकारा बहुत से लोगों को एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रहती है। उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको कब्ज है, तो लगातार किशमिश का सेवन करें. इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

शहद और लहसुन 
शहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से जाने जाते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है।

इसमें एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण भी होते हैं। लहसुन में इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज होते हैं। 

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने आदि में मदद मिलती है।

पपीता
ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट पपीता खाकर शरीर में होने रोगों और समस्याओं से बचा जा सकता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या बनी रहती है, उनके लिए पपीता किसी दवा से कम नहीं है। पपीते में मौजूद विटामिन सी और फाइबर कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते हैं और हृदय के रोगों से भी बचाते हैं।

पीलिया रोग से पीड़ित लोगों के लिए पपीता एक रामबाण की तरह माना जाता है। पीलिया की बीमारी हो जाने पर कच्चा पपीता नियमित रूप से खाने पर बीमारी बहुत ही जल्द ठीक हो सकती है। कब्ज होने पर भी यह आपको कई तरह से फायदा दे सकता है।

ऐसा माना जाता है कि पीपते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपको इन्फेक्शन से बचाते हैं और यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक है। चलिए जानते हैं कि पपीते के सेवन से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं।

Web Title: Covid-19 diet tips: eat these foods empty stomach to boost immunity system and fight coronavirus, anemia, cholesterol, diabetes

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे