covid-19: कार्यस्थल पर मास्क लगाएं और एएक दूसरे से दूरी बनाना, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक-मुंह ढके, एम्स दिल्ली ने जारी किया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2022 09:31 PM2022-12-23T21:31:02+5:302022-12-23T21:31:59+5:30

प्रशासन ने सभी अस्पताल कर्मचारियों को कोविड-19 के मामले दुनिया के कुछ हिस्सों में बढ़ने का हवाला देते हुए और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।

covid-19 Apply mask workplace and keep distance cover nose and mouth elbow or handkerchief while sneezingAIIMS Delhi issued order | covid-19: कार्यस्थल पर मास्क लगाएं और एएक दूसरे से दूरी बनाना, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक-मुंह ढके, एम्स दिल्ली ने जारी किया आदेश

छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Highlights रूमाल से नाक व मुंह ढकने और एक दूसरे से दूरी बनाना सुनिश्चित करने को कहा है।अधिकारियों के बीच दूरी हो और खासकर कैंटीन में लोगों के जमा होने से बचा जाए। छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों को एक-दूसरे से दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करने और रोकथाम के उपाय करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया है। एक अन्य आदेश में, सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि सर्दियों की छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बृहस्पतिवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में, प्रशासन ने सभी अस्पताल कर्मचारियों को कोविड-19 के मामले दुनिया के कुछ हिस्सों में बढ़ने का हवाला देते हुए और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।

अस्पताल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मास्क लगाने, कार्यस्थल की सफाई सुनिश्चित करने, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक व मुंह ढकने और एक दूसरे से दूरी बनाना सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि कक्षों में बैठने की व्यवस्था इस तरह से हो कि अधिकारियों के बीच दूरी हो और खासकर कैंटीन में लोगों के जमा होने से बचा जाए। 

Web Title: covid-19 Apply mask workplace and keep distance cover nose and mouth elbow or handkerchief while sneezingAIIMS Delhi issued order

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे