कोरोना वायरस से बचने के लिए पीएम मोदी ने दी कपड़े का मास्क पहनने की सलाह, घर पर इन 5 स्टेप्स में बनाएं

By उस्मान | Published: April 14, 2020 12:11 PM2020-04-14T12:11:21+5:302020-04-14T12:11:21+5:30

देश के कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य है, नहीं पहनने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है, यहां समझे कपड़े का मास्क बनाने का तरीका

Coronavirus:PM Modi advised wearing cloth masks to prevent coronavirus, easy steps to making cloth mask at home | कोरोना वायरस से बचने के लिए पीएम मोदी ने दी कपड़े का मास्क पहनने की सलाह, घर पर इन 5 स्टेप्स में बनाएं

कोरोना वायरस से बचने के लिए पीएम मोदी ने दी कपड़े का मास्क पहनने की सलाह, घर पर इन 5 स्टेप्स में बनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से बचने के लिए कपड़े का मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और दूसरे लोगों को भी मास्क पहनने को कहें। 

देश में कोरोना वायरस के दस्तक दिए जाने के बाद मोदी कई बार देश की जनता को संबोधित कर चुके हैं और वो खुद कपड़े का मास्क पहने नजर आते हैं। देश के कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है और नहीं पहनने पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। 

वायरस से बचने के लिए वैसे तो सर्जिकल मास्क पहना जाता है लेकिन इन दिनों एक्सपर्ट्स कपड़े का मास्क पहनने की सभी सलाह दे रहे हैं। 

लॉकडाउन के चलते मास्क मिलने में परेशानी हो रही है। अगर मेडिकल स्टोर पर मास्क मिल भी रहे हैं, तो उनकी कीमत दस गुना वसूली जा रही है। जाहिर है किसी गरीब के लिए इसे खरीदना अब आसान नहीं रह गया है। 

खैर, अगर आपको मास्क नहीं मिल रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सुशांत स्कूल ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज की निदेशक डॉक्टर मोनिका चैधरी  आपको कपड़े का मास्क बनाने का एक आसान घरेलू उपाय बता रही हैं। 

घर पर ऐसे बनाएं कपड़े का मास्क

- घर पर फेस मास्क बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है। 
- पहला एक साफ रुमाल के जितना बड़ा कपड़ा और दो रबर बैंड। 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कपड़ा लें। 
- इसके बाद उसे ऊपर से नीचे की तरह ऐसे फोल्ड करें जैसे आप बचपन में कागज का पंखा बनाने के लिए मोड़ते थे। 
- इसके कपड़े के दोनों किनारों को थोड़ा-थोड़ा मोड़ लें और उसमें रबर बैंड लगा दें। 
- इसके बाद किनारों पर स्टेपल पिन लगा दें। आपका मास्क तैयार है। 
- इसे उतारने के बाद कहीं भी नहीं फेंकें बल्कि इसका सही से निपटान करें। 

नाक और मुंह को करें कवर

मास्क को केवल नाक के ऊपर पहना जाता है ठोड़ी के नीचे नहीं और न सिर्फ मुंह पर। ऐसा करने से नाक खुली रहती है और हवा पास होती रहती है। बेहतर मास्क भी गलत तरीके से पहनने पर सुरक्षा नहीं करता है। 

बार-बार मास्क न उतारें

कई लोग मास्क को बार-बार उतारकर डेस्क, फर्श, टेबल या किसी सतह पर रख देते हैं। आपको बता दें कि वायरस सतह से फैलता है। ऐसा करने से आपका मास्क दूषित हो सकता है। 

बार-बार मास्क को छूने से बचें

बार-बार मोबाइल फोन, आईपैड, कीपैड या अन्य गैजेट को छूने के बाद मास्क को छूने से भी वो दूषित हो सकता है। इसलिए आपको बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए। 

मास्क को साबुन से धोकर पहनें

एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी तरह का मास्क केवल एक दिन ही सुरक्षा दे सकता है क्योंकि इसमें मिट्टी के कण जाने से दूषित होने का खतरा होता है। आप जितने दिनों तक एक मास्क को पहनकर रखेंगे, वो उतना ही अधिक संक्रामक होता रहेगा। इसलिए अपने मास्क को साबुन से अच्छी तरह धोयें। 

सही तरीके से करें निपटान

इस्तेमाल किये हुए मास्क को आपको कहीं भी नहीं फेंकना चाहिए। संभव है उसमें किसी तरह का वायरस हो जो दूसरों को प्रभावित कर सकता है। इसका निपटान सही तरह करना चाहिए। 

बात करते समय मुंह से नीचे न करें

बातचीत या खाने के दौरान मास्क को ठोड़ी के नीचे खींचना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Web Title: Coronavirus:PM Modi advised wearing cloth masks to prevent coronavirus, easy steps to making cloth mask at home

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे