Coronavirus : कोरोना वायरस के इलाज के लिए RIL ने मुंबई में शुरू किया अलग सेंटर

By उस्मान | Published: March 23, 2020 05:54 PM2020-03-23T17:54:08+5:302020-03-23T17:54:08+5:30

रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक दिन में एक लाख मास्क उत्पादन के लिये क्षमता बढ़ाएगी

Coronavirus : RIL set up a dedicated 100 bedded center at Seven Hills Hospital in Mumbai | Coronavirus : कोरोना वायरस के इलाज के लिए RIL ने मुंबई में शुरू किया अलग सेंटर

Coronavirus : कोरोना वायरस के इलाज के लिए RIL ने मुंबई में शुरू किया अलग सेंटर

कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ते देख रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ मिलकर मुंबई में कोरोना वायरस के इलाज के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में 100 बिस्तर वाला सेंटर स्थापित किया है। यह भारत का पहला पहला सेंटर है, जो रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है। 

इस सेंटर में एक निगेटिव प्रेशर रूम है, जो संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है। सभी बेड जरूरी अवसंरचना, जैव चिकित्सा उपकरण जैसे वेंटिलेटर, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और अन्य उपकरणों से लैस हैं। 

मुंबई स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल है जो कई वर्षों से मेडिकल सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल ने विदेशी यात्रियों को संगरोधित (quarantine) करने के लिए भी विशेष चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की हैं। इसके अलावा रिलायंस ने लोधीवली में एक आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जिसमें सभी सुविधायें हैं।

रिलायंस लाइफ साइंस वायरस की जांच के लिए अतिरिक्त परीक्षण किट और सामग्रियों का आयात कर रही है। इसके अलावा डॉक्टर और शोधकर्ता इस घातक बीमारी का इलाज खोजने के लिए एकजुट होकर साथ काम कर रहे हैं। 

रिलायंस अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन 100,000 फेस-मास्क, सूट और वस्त्र आदि का उत्पादन कर रहे हैं ताकि स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनो वायरस चुनौती से लड़ने में मदद मिल सके। 

इस बीच रिलायंस  जियो ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए #CoronaHaaregaIndiaJeetega अभियान चलाने का फैसला किया है। 

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 425 हो चुकी है और आठ लोगों की मौत हो गई है। देश के 23 राज्य इसकी चपेट में हैं।

अगर बात करें वर्ल्ड की तो दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को 15 हजार से अधिक हो गई। आधिकारिक आंकड़ों से एएफपी द्वारा की गई गणना के अनुसार दुनिया में इस घातक महामारी के चलते अब तक कुल 15,189 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में सबसे ज्यादा 5,476 मौत हुई हैं, जबकि चीन में 3,270 लोगों की जान गई है। वहीं, स्पेन में इस विषाणु ने 2,182 लोगों की जान ले ली है। इस महामारी के आधिकारिक रूप से घोषित 1,72,238 मामलों में से पिछले 24 घंटे में 1,395 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में अब यह विषाणु सर्वाधिक तेज गति से फैल रहा है।

Web Title: Coronavirus : RIL set up a dedicated 100 bedded center at Seven Hills Hospital in Mumbai

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे