Coronavirus: ऐसे कैसे थमेगी तबाही, सही हुए मरीजों को दोबारा चपेट में ले रहा है कोरोना वायरस

By उस्मान | Published: February 28, 2020 05:08 PM2020-02-28T17:08:19+5:302020-02-28T17:08:19+5:30

कोरोना वायरस से अब तक 2867 लोगों की मौत हो गई है

coronavirus outbreak latest updates: a women tested positive for COVID-19 for a second time in Japan | Coronavirus: ऐसे कैसे थमेगी तबाही, सही हुए मरीजों को दोबारा चपेट में ले रहा है कोरोना वायरस

Coronavirus: ऐसे कैसे थमेगी तबाही, सही हुए मरीजों को दोबारा चपेट में ले रहा है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर यह आई है कि यह वायरस किसी व्यक्ति को एक बार नहीं बल्कि दोबारा भी चपेट में ले सकता है। जापान में ऐसी ही एक मामले की पुष्टि हुई है। यहां एक महिला में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए थे और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। अब उसी महिला में दोबारा वायरस के लक्ष्ण पाए गए हैं। 

द हिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका की प्रीफेक्चुरल सरकार ने बुधवार को पुष्टि की कि टूर बस गाइड के रूप में काम करने वाली एक महिला का गले में खराश और सीने में दर्द के बाद दूसरी बार कोरोनो वायरस का पॉजिटिव टेस्ट किया गया। 40 साल की इस महिला में पहली बार जनवरी के अंत में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तह और तबीयत में सुधार होने के संकेत मिलने पर उसे 1 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इस खतरनाक वायरस के बारे में रोजाना नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस मामले ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है। डॉक्टर हैरान हैं कि एक बार सही होने पर यह वायरस दोबारा से किसी को चपेट में ले सकता है। 

कोरोना वायरस से अब तक 2867 लोगों की मौत

चीन- 2788
साउथ कोरिया- 13
डायमंड प्रिंसेस क्रूज- 4
इटली- 17
जापान- 5
ईरान- 34
हांगकांग- 2
ताइवान- 1
फ्रांस- 2
फिलीपींस- 1

चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को कोविड-19 नाम दिया है। बीजिंग में शुक्रवार को प्रत्येक देश की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए ताजा आंकड़ें इस प्रकार हैं :

चीनी मुख्यभूमि : 78,824 मामले, 2788 मौतें हांगकांग : 92 मामले, दो मौतें मकाऊ : 10 मामले दक्षिण कोरिया : 2022 मामले, 13 मौतें जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 918 मामले, आठ मौतें इटली : 650 मामले, 15 मौतें ईरान : 254 मामले, 26 मौतें सिंगापुर : 96 मामले अमेरिका : 60 मामले कुवैत : 43 मामले थाईलैंड : 40 मामले बहरीन : 33 मामले

ताइवान : 32 मामले, एक मौत ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले मलेशिया : 23 मामले जर्मनी : 21 मामले फ्रांस : 38 मामले, दो मौतें स्पेन : 17 मामले वियतनाम : 16 मामले ब्रिटेन : 15 मामले संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले कनाडा : 14 मामले इराक : 6 मामले रूस : 5 मामले स्विट्जरलैंड : 5 मामले ओमान : 6 मामले फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले क्रोएशिया : 3 मामले यूनान : 3 मामले

इजराइल : 3 मामले लेबनान : 3 मामले पाकिस्तान : 2 मामले फिनलैंड : 2 मामले ऑस्ट्रिया : 2 मामले स्वीडन : 7 मामले मिस्र : 1 मामला अल्जीरिया : 1 मामला अफगानिस्तान : 1 मामला नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला जॉर्जिया : 1 मामला एस्टोनिया : 1 मामला बेल्जियम : 1 मामला नीदरलैंड : 1 मामला रोमानिया : 1 मामला नेपाल : 1 मामला श्रीलंका : 1 मामला कंबोडिया : 1 मामला नॉर्वे : 1 मामला डेनमार्क : 1 मामला ब्राजील : 1 मामला एपी गोला शाहिद शाहिद

Web Title: coronavirus outbreak latest updates: a women tested positive for COVID-19 for a second time in Japan

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे