Coronavirus Tips: बॉडी को अंदर से मजबूत बनाकर वायरस से बचाता है अंकुरित लहसुन, ये भी हैं 5 फायदे

By उस्मान | Published: April 30, 2020 01:09 PM2020-04-30T13:09:55+5:302020-04-30T14:47:23+5:30

Coronavirus Diet Plan: ऐसा माना जाता है कि 5 दिन में अंकुरित हुआ लहसुन खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है

Coronavirus diet tips: sprouted garlic health benefits for immunity boost, cancer, skin diseases, heart diseases | Coronavirus Tips: बॉडी को अंदर से मजबूत बनाकर वायरस से बचाता है अंकुरित लहसुन, ये भी हैं 5 फायदे

Coronavirus Tips: बॉडी को अंदर से मजबूत बनाकर वायरस से बचाता है अंकुरित लहसुन, ये भी हैं 5 फायदे

कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है। इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है संक्रमित लोगों से दूर रहना। ऐसा मान जा रहा है की यह वायरस ऐसे लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है जिसका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है यानी जिनके शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति कम होती है। 

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स ऐसी चीजें खाने की सलाह दे रहे हैं जिनसे शरीर की भीतरी ताकत बढ़ती है और रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

भारत के आयुष मंत्रालय ने भी ऐसी चीजों के सेवन का सलाह दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका सपोर्ट किया है। कोविड-19 से निपटने के लिए आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के जो नुस्खे बताए हैं उनमें लहसुन भी है।  

लोग हजारों सालों से लहसुन का इस्तेमाल प्राकृतिक औषधि के रूप में करते आ रहें है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि सामान्य लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से आपके सेहत को ज्यादा फायदा होता है। कई लोग अंकुरित लहसुन को खराब समझकर उसे फेंक देते हैं।

बताया जाता है कि अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। यह इम्लयुनिटी पावर बढ़ाने के अलावा कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्किन इन्फेक्शन और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कैंसर से बचाने में सहायक

लहसुन के अंकुरित होने के प्रक्रिया के दौरान उसमें फाइटोकेमिकल्स का उत्पादन होता है। इस रासायनिक यौगिक में कैंसर सेल को ब्लॉक करने की क्षमता होती है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल्स को रोकने में भी सहायक हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स की सफाई कर सकता है।

2) स्किन प्रॉब्लम्स से बचाता है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंकुरित लहसुन शरीर में फ्री रैडिकल्स को खत्म करने की क्षमता होती है जिससे आपको समय से पहले बूढ़ा होने के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन आपको न केवल झुर्रियों से बचाता है बल्कि इसमें अंगों की गिरावट को रोकने की भी क्षमता होती है।

3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत

एक अध्ययन के अनुसार पांच दिन में अंकुरित हुए लहसुन को खाने से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मजबूत खुराक मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाकर आपको विभिन्न संक्रमण से बचा सकता है। 

4) दिल को रखता है स्वस्थ

अंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कार्सिनोजन की गतिविधि को ब्लॉक करके एंजाइम गतिविधि को बढ़ावा देता है और प्लैक के गठन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी ब्लॉक करता है। प्लैक दिल के लिए एक हानिकारक कारक है।

5) स्ट्रोक से बचाता है

लहसुन एंजोन का अच्छा स्रोत है, ये पदार्थ रक्त के थक्के के गठन से बचाता है। इसमें नाइट्राइट भी होता है, जो धमनियों को चौड़ा करने में सहायक है। ये दोनों गतिविधियां ब्रेन की ब्लड वेसल्स में खून का थक्का जमने के लिए ज़िम्मेदार हैं। फाइटोकेमिकल्स से खून का थक्का बनने की गतिविधि को रोकने में मदद मिल सकती है।

English summary :
Ministry of AYUSH of India has also advised to take Garlic the prescriptions given by the Ministry of AYUSH to increase immunity to deal with Kovid-19.It contains some elements which play an important role in keeping the body healthy.


Web Title: Coronavirus diet tips: sprouted garlic health benefits for immunity boost, cancer, skin diseases, heart diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे