कोरोना से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपाय : इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाकर कोविड-19 जैसी बीमारियों से बचने के 10 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Published: September 10, 2020 01:08 PM2020-09-10T13:08:12+5:302020-09-10T13:08:12+5:30

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय : अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ सकते हैं

Coronavirus and Ayurveda: 10 tips of Ayurveda to boost immunity system and keep your body healthy and fit | कोरोना से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपाय : इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाकर कोविड-19 जैसी बीमारियों से बचने के 10 आयुर्वेदिक उपाय

इम्यून पावर बढ़ाने के उपाय

Highlightsकोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरीसुबह खाली पेट 2-3 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारीरोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए योगाभ्यास जरूरी

कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 28,030,286 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 908,053 लोगों की मौत हो गई है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। 

फिलहाल कोरोना से बचने और लड़ने के लिए चिकिस्तक इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। इम्यून पावर बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से बढ़ती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचा सकते हैं। 

बीमारियों से संबंधित आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां है जिनसे इनका इलाज किया जा सकता है। इसके साथ ही आयुर्वेद में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके अभ्यास से हमारे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं क्या हैं वो नियम। 

सुबह जल्दी उठें
आयुर्वेद के अनुसार सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाना चाहिए। आयुर्वेद में माना गया है कि सूर्योदय के समय वातावरण अमृत के सामान शुद्ध और निर्मल होता है जिससे शरीर को ताजगी मिलती है।

Waking up early may lower your breast cancer risk - MarketWatch

खाली पेट पाने पियें
आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट 2-3 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इससे उच्च रक्तचाप, कब्ज, अपच, नेत्ररोग और मोटापा आदि रोगों में फायदा होता है।

पेशाब करें
सुबह उठते ही सबसे पहले आपको पेशाब करना चाहिए। पेट साफ होने से स्वास्थ्य को बेहतर परिणाम मिलते हैं। इससे शरीर में हल्कापन और स्फूर्ति रहती है और दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा बनी रहती है। 

योगासन और और प्राणायाम
आयुर्वेद के अनुसार रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए योगाभ्यास या प्राणायाम करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को लाभ होता है और शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

5 योगासन जिन्हें पहले ही दिन करने से आप महसूस करेंगी एक्टिव - yogasan-which-will-make-you-fit-and-active - Nari Punjab Kesari

खूब पानी पियें
आयुर्वेद के अनुसार दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी से बचाव होता है और दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा बनी रहती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं और यह किडनी और पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखता है।

सुबह नाश्ता जरूर करें
आयुर्वेद के अनुसार सुबह की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करनी चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि सुबह उठने के एक-दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए।

भोजन के बाद पानी ना पियें
आयुर्वेद के मुताबिक भोजन करने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और खाना पचने में मदद मिलती है।

Here are the 20 most water-rich foods to stay hydrated and healthy

खाने के बाद स्नान न करें
भोजन के बाद स्नान और ज़्यादा श्रम वाला काम न करें- आयुर्वेद में बताया गया है कि खाना खाने के बाद ज्यादा मेहनत वाला काम या स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

धूप में बैठें
आयुर्वेद के मुताबिक चाहे सर्दी हो या गर्मी, रोजाना कुछ समय धूप में बैठना बहुत जरूरी है। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

अच्छी नींद है जरूरी
आयुर्वेद में बताया गया है कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम 8-9 घंटे की नींद लें। इससे शरीर को आराम मिलेगा और आपको ताज़ा और ऊर्जावान महसूस होगा।

Web Title: Coronavirus and Ayurveda: 10 tips of Ayurveda to boost immunity system and keep your body healthy and fit

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे