Highlightsइस डूडल को मैसाचुसेट्स के कलाकार जैरेट जे. क्रोसोज्का ने बनाया है।डॉ क्लेबर ने यह पता लगाने की कोशिश की कि व्यक्ति को नशे की लत क्यों लगती है
मनोचिकित्सक और नशे की लत से छुटकारा दिलाने में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ हरबर्ट क्लेबर पर गूगल ने आज का डूडल समर्पित किया है। यह सम्मान उनके प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के लिए चुने जाने की 23वीं वर्षगांठ पर किया गया है। इस डूडल को मैसाचुसेट्स के कलाकार जैरेट जे. क्रोसोज्का ने बनाया है।
डूडल में एक डॉक्टर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ एक मरीज बैठा हुआ है जिसकी समस्या को डॉक्टर एक नोट पैड पर लिख रहे हैं। मरीज के पीछे कुछ चित्र हैं जिसमें व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकलते दिखाया गया है।
डॉ क्लेबर ने यह पता लगाने की कोशिश की कि व्यक्ति को नशे की लत क्यों लगती है और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ये मूलरूप से अमेरिका के निवासी थे। इनका जन्म 19 जून 1934 को हुआ था। इन्होंने येल यूनिवर्सिटी में ड्रग्स डिपेंडेंस यूनिट की स्थापना की थी।
डॉ क्लेबर को अमेरिका के सबसे बेहतरीन मनोचिकित्सकों में से एक माना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
Web Title: Celebrating Dr. Herbert Kleber google Doodle, know about him