कैंसर की पहली स्टेज में शरीर देता है ये 10 संकेत, जवान लड़के-लड़कियों में कॉमन है छठा संकेत

By उस्मान | Published: August 24, 2019 12:02 PM2019-08-24T12:02:04+5:302019-08-24T12:21:35+5:30

cancer signs and symptoms: दुनियाभर में हर साल 9.6 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत होती है। दुर्भाग्यवश इस बीमारी के संकेतों का बहुत देरी से पता चलता है, तब तक मरीज की हालत बहुत गंभीर हो चुकी होती है।

cancer 1st stage signs and symptoms in hindi: cancer causes, stages, types, early treatment, risk factors, treatment cost, prevention, best hospitals in world, India in Hindi | कैंसर की पहली स्टेज में शरीर देता है ये 10 संकेत, जवान लड़के-लड़कियों में कॉमन है छठा संकेत

कैंसर की पहली स्टेज में शरीर देता है ये 10 संकेत, जवान लड़के-लड़कियों में कॉमन है छठा संकेत

कैंसर का नाम सुनकर किसी की भी रूह कांप सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस जानलेवा बीमारी से दुनियाभर में हर साल 9.6 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत होती है। चीन और अमेरिका के बाद भारत कैंसर के मामलों में तीसरे स्थान पर है। यहां हर साल एक लाख से ज्यादा नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। 

दुर्भाग्यवश इस बीमारी के संकेतों का बहुत देरी से पता चलता है, तब तक मरीज की हालत बहुत गंभीर हो चुकी होती है। हालांकि कैंसर की शुरुआत में शरीर कई संकेत देता है जिनकी समय रहते जांच करके इलाज शुरू करवाया जा सकता है। एक्सपर्ट भी यही मानते हैं कि कैंसर की पहली स्टेज में ही लक्षणों को पहचानकर इलाज करने से काफी हद तक इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

हम आपको कैंसर के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर में महसूस हो सकते हैं। आपकी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे कैंसर की पहली स्टेज कहा जाता है, जहां इसका इलाज संभव होता है।

1) शरीर के किसी अंग पर चोट लगकर खून लगातार बहना शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है। और मलाशय के द्वार से खून निकलना शरीर में कोलोन कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

2) पेशाब और मल का रंग बदलना, कम या ज्यादा आना, खून आना, अंगों में जलन या दर्द होना भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक इन समस्याओं का बना रहना खतरे की घंटी है। 

3) कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है और एक महीने में चार-पांच किलो वजन घट सकता है।

4) कैंसर की शुरुआत में शरीर में छोटी-छोटी गांठ बनती है, जो धीरे-धीरे बड़ा आकार ले लेती है। शरीर में कोई भी गांठ बनने पर नजरअंदाज नहीं करें। और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

5) शरीर के किसी अंग पर बिना चोट लगे ही सूजन आना भी आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

6) भूख में कमी को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। कई दिनों तक भूख न लगना अच्छा संकेत नहीं माना जाएगा। यह पेट के कैंसर होने का संकेत हो सकता है।

7)  अचानक आंखों की रोशनी कमजोर होना और हमेशा दर्द रहना दिमाग में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

8) अगर बहुत दिनों से खांसी-बलगम की बीमारी और सांस लेने में परेशानी फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है। 

9) बहुत दिनों से उल्टी हो रही है और उल्टी के साथ खून भी आ रहा है तो यह आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

10) अगर थोड़ी बहुत शारीरिक मेहनत करने के बाद भी आप थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है तो आपको जल्द से जल्द जांच करा लेनी चाहिए। 

English summary :
According to a report, more than 9.6 million people die every year worldwide from this deadly disease. India ranks third in cancer cases after China and America. Every year more than one lakh new cancer cases occur.


Web Title: cancer 1st stage signs and symptoms in hindi: cancer causes, stages, types, early treatment, risk factors, treatment cost, prevention, best hospitals in world, India in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे