जंक फूड पास्ता खाने के बाद भी आप कर सकते है अपना वजन कम....कैसे? जानें Pasta बनाने के कुकिंग और हेल्दी टिप्स
By आजाद खान | Published: June 2, 2023 03:56 PM2023-06-02T15:56:36+5:302023-06-02T16:22:43+5:30
जानकार यह भी कहते है कि जो लोग जंक फूड पास्ता को खा कर भी अपना वजन कम करना चाहते है, उन्हें कई कदम उठाने पड़ते हैं। उन्हें साबुत अनाज वाले पास्ता और कम तेल में पास्ता को बना कर खाना चाहिए।
Health Tips in Hindi: बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पास्ता बहुत पंसद है लेकिन वे वेट गेन के डर से इससे बचते है और चाह कर भी इस स्ट्रीट फूड का मजा नहीं ले सकते हैं। दरअसल, पास्ता को एक जंक फूड माना जाता है और इसे लेकर यह सोच भी है कि इस तरीके के जंक फूड के खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है और इससे वजन भी बढ़ जाता है। यही नहीं पास्ता में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाई जाती है जिस कारण इसे वेट लॉस के लिए काफी बुरा बताया जाता है।
इस हालत में अगर आपको पास्ता खाना हो और आप ये भी सोच रहे है कि इससे आपका वेट गेन न हो तो आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है। इस तरीके से नीचे बताए गए टिप्स के फॉलो करने से आप न केवल पास्ता का टेस्ट ले सकते हैं बल्कि इससे आप अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं।
इस तरीके से बनाएं पास्ता
अगर आपको अपना वेट लॉस कराना है और पास्ता खाते हुए आप अपना वजन कम करना चाहते है तो इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करें। जंक फूड पास्ता को तैयार करने के लिए नीचे तरीका बताया गया है ताकि आप इसके सेवन से खूद को वेट गेन से बचा सकें। यही नहीं आप इसका टेस्ट भी उठा सकें।
- सामान्य पास्ता के मुकाबले साबुत अनाज वाले पास्ते में ज़्यादा फ़ाइबर होता है, इसलिए इसे ही चुनें।
- मक्खन और चीज कम मात्रा में ही डालें, क्योंकि इनमें ज़्यादा कैलोरी होती है और इससे आपका वेट गेन हो सकता है।
कम तेल और सब्जियों के सही अनुपात में बनाएं पास्ता
- पास्ता में 2.1 के अनुपात में सब्जियां मिलाएं क्योंकि इससे पोषण मिलता है और वजन कम किया जा सकता है।
- यही नहीं कम तेल में पास्ता बनाएं क्योंकि इससे पचन में सुविधा होती है और वेट गेन नहीं होता है।
- पास्ता में प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करें क्योंकि इससे प्रोटीन मिलता है और कैलोरी कम होती है जिससे आप मोटे नहीं होते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)