खुशखबरी! हर रोज खाली पेट खजूर खाने से हमेशा के लिए छूमंतर हो जाएगी एसिडिटी की समस्या, बनाए डेली 5-6 Dates खाने की आदत

By आजाद खान | Published: August 14, 2022 04:58 PM2022-08-14T16:58:44+5:302022-09-03T14:37:28+5:30

जानकारों की माने तो खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स जैसे कई और तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

By eating dates empty stomach every day problem acidity will go away forever make habit eating 5-6 dates daily | खुशखबरी! हर रोज खाली पेट खजूर खाने से हमेशा के लिए छूमंतर हो जाएगी एसिडिटी की समस्या, बनाए डेली 5-6 Dates खाने की आदत

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (Both)

Highlightsखजूर को बॉडी और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आपके पाचन और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।यही कारण है कि इसे 'सुपरफूड' के नाम से भी जाना जाता है।

Dates Benefits: खजूर को सेहत का खजाना माना जाता है। इसके खुबियों के कारण इसे 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। अगर कोई इसे सर्दियों में खाता है तो उसे इसके लाभ ज्यादा मिलते है। 
खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स जैसे कई और तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। 

अगर खजूर को दूध के साथ खाया जाए या फिर दूध और खजूर का शेक बनाकर पिया जाए तो इससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। ऐसे में आइए जानते है कि खजूर खाने से क्या लाभ मिलता है और इससे शरीर को कितना फायदा पहुंचता है। 

1. हड्डियां बनती है मजबूत (Strong Bones)

खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते है जो बढ़ती उम्र वालों को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे इनकी कमजोर हड्डियों को ताकत मिलती है और इससे सेल्स के डैमेज होने से भी रक्षा मिलता है। 

2. स्किन को बनाता है खूबसूरत (Beautiful Skin)

खजूर में एंटी-एजिंग जैसे गुण पाए जाते है जिसके सेवन से आपका स्किन खूबसूरत बनता है। यही नहीं खजूर आपके चेहरे को मुलायम और कोमल भी बनाता है। इसलिए महिलाएं जितना हो सके खजूर का सेवन किया करें, इससे उनकी चेहरे से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।  

3. पाचन को बनाता है बेहतर (Good Digestion)

जो लोग अपने पाचन को लेकर परेशान रहते है और उन्हें कुछ उपाय नहीं सूझता है, वे खजूर का सेवन कर सकते है। इससे उनका पाचन अच्छा होगा और उनका पेट भी साफ रहेगा। 

अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो ऐसे मे आप हर रोज खाली पेट खजूर खाने की आदत डाल लें। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है और आपता पेट साफ भी हो सकता है। 

4. ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रण में ( Control Blood Pressure)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए यह एक अच्छा उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में हर रोज 5-6 खजूर के खाने की आदत डाल लें। इससे आपको फायदा ही फायदा मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: By eating dates empty stomach every day problem acidity will go away forever make habit eating 5-6 dates daily

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे