बिना सर्जरी सही हो सकती है अंगूठे के जोड़ की बढ़ी हुई हड्डी, आज ही से शुरू कर दें ये 4 काम

By उस्मान | Published: April 23, 2019 03:00 PM2019-04-23T15:00:57+5:302019-04-23T15:00:57+5:30

Health tips in Hindi: गलत साइज के जूते पहनने और लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से होने वाली समस्या बनियन (Bunion) बहुत आम हो गई है। इसमें अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ जाती है जिसमें बहुत तेज दर्द होता है।

Bunions: causes, symptoms, treatment, risk factors and home remedies in Hindi | बिना सर्जरी सही हो सकती है अंगूठे के जोड़ की बढ़ी हुई हड्डी, आज ही से शुरू कर दें ये 4 काम

फोटो- पिक्साबे

गलत साइज के जूते पहनने और लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से होने वाली समस्या बनियन (Bunion) बहुत आम हो गई है। इसमें अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ जाती है जिसमें बहुत तेज दर्द होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि गलत साइज के फुटवियर धीरे-धीरे पेरों की हड्डियों का आकार बिगाड़ देते हैं। अधिकतर युवा इस समस्या से पीड़ित हैं। खासकर यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है।  

पैर के अंगूठे और आसपास हिस्से में दर्द होना होना इसका प्रमुख लक्षण है। बनियन होने पर अंगूठे के नीचे का हिस्सा बढ़ जाता है। कई बार यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि आपको सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि कुछ उपायों पर काम करके आप सर्जरी की नौबत से बच सकते हैं और इससे राहत पा सकते हैं। 

1) नंगे पैर चलें
जब भी मौका मिले आप नंगे पैर चल सकते हैं। यह पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने और पैर की हड्डी को उसके उचित स्थान पर वापस लाने में मदद करेगा। साथ ही आपके पैरों को असुविधाजनक जूतों से राहत मिलेगी। अगर आपको नंगे पांव चलने में दर्द देता है, तो आपको एक मोटी कालीन पर चलना चाहिए।

2) लाल मिर्च
लाल मिर्च मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रक्त के प्रवाह में सुधार करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको मिर्च काट लें। मिर्च से रस निचोड़ें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगायें। फिर इस क्षेत्र में थोड़ा सा वैसलीन लगाएं और कपड़े से लपेट दें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

3) पैरों की एक्सरसाइज
एक्सरसाइज से न केवल पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं बल्कि इस परेशानी से राहत मिल सकती है। इसके लिए सीधे खड़े रहें और एड़ी को ऊपर उठाए बिना अपने पैर की उंगलियों को 10 सेकंड के लिए फर्श पर दबाएं। फिर उन्हें ऊपर उठाएं और 10 सेकंड के लिए पकड़ो। 5 बार तक दोहराएं।

4) दर्द और सूजन कम करने के लिए बर्फ
बर्फ से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको बर्फ के टुकड़े और एक कपड़ा चाहिए। बर्फ को कपड़े से लपेटें और इसे प्रभावित हिस्से पर रखें। 10-20 मिनट तक हल्के से दबाकर रखें। आप इस उपचार पद्धति का उपयोग दिन में 1-2 बार कर सकते हैं।

Web Title: Bunions: causes, symptoms, treatment, risk factors and home remedies in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे