बार-बार हो जाते है बोर-नहीं लगता है कुछ में मन, तो आज ही अपनाएं ये टिप्स-रहेंगे मानसिक फिट और स्वस्थ

By आजाद खान | Published: October 5, 2022 06:42 PM2022-10-05T18:42:37+5:302022-10-05T18:49:40+5:30

जानकारों की माने तो बार-बार बोर होना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

bore boredom poblem solution health issue tips in hindi | बार-बार हो जाते है बोर-नहीं लगता है कुछ में मन, तो आज ही अपनाएं ये टिप्स-रहेंगे मानसिक फिट और स्वस्थ

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlights आज के दौर में किसी के लिए बोर होना आम बात है। लेकिन जब आप यह आपने में ज्यादा पाए तो जान लें कि आप में यह समस्या है। ऐसे में यह समस्या अगर हल्की है तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करे वरना डॉक्टर से कन्सल्ट करें।

Causes Solution Boredom: क्या कभी-कभी आपको कुछ में मन नहीं लगता है या फिर आप बहुत बोर फील करते हो। अगर हां तो यह एक मानसिक बीमारी हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि कई कारणो्ं से हम बोर हो जाते है जिससे हमें कुछ भी अच्छा नहीं लगता है और हम हमेशा परेशान और मायूस दिखते है। 

बोर होना आपके सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपका हेल्थ डाउन और आप बीमार भी पड़ सकते हो। ऐसे में हमें चाहिए कि हम इस बोरपन का जल्द से जल्द इलाज करें। तो आइए जानते है कि यह बोर होना क्या होता है और इससे कैसे छुटकारा पा सकते है। 

बोरियत होने के कारण क्या है

आपके बोर होने के पीछे कई कारण होते है। कई बार ऐसा होता है कि आप खाली रहते है और आपको करने को कुछ नहीं होता होता, ऐसे में आप बोर फील करने लगते है। यही नहीं कई बार ऐसा होता है कि आप बार-बार एक ही काम करते है, इसलिए अब आपका उसमें मन नहीं लगता है और आप उससे बोर हो जाते है। 

कई बार ऐसा भी होता है कि आप बोर फील तो करते हो लेकिन आपको बोर फील होने के कार का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में इस समस्या को कैसे दूर करें, आइए जान लेते है। 

बोर होने से कैसे बचा जाए

बोर होने से बचने का सबसे सही और आसान तरीके है कि आप कुछ दिन के लिए ब्रेक ले। आप जो भी काम कर रहे है, उससे छुट्टी ले और कहीं बाहर जाए। आपके द्वारा बाहर जाने और घूमने से आप रिफ्रेश महसूस करेंगे और वापस आने के बाद एक नई शुरुआत से शुरू कर पाएंगे। 

यही नहीं आप अपने दोस्तों से भी मुलाकात कर सकते है और उनके साथ चिल्ल कर सकते है। एक ही काम को बार बार करने या घर में ही पड़े रहने से आप उदास हो गए होंगे। ऐसे में यह टिप्स भी बहुत काम आने वाला है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: bore boredom poblem solution health issue tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे