हड्डियों को मजबूत करने के उपाय : मजबूत हड्डियों के लिए खायें कैल्शियम और विटामिन-D से भरपूर ये 10 सस्ती चीजें

By उस्मान | Published: October 21, 2020 10:23 AM2020-10-21T10:23:26+5:302020-10-21T10:23:26+5:30

bone strengthening foods: कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का नियमित रूप से सेवन जरूरी है

bone strengthening foods: include these 8 foods in your diet to get rid weakness bones and fight bones problems | हड्डियों को मजबूत करने के उपाय : मजबूत हड्डियों के लिए खायें कैल्शियम और विटामिन-D से भरपूर ये 10 सस्ती चीजें

हड्डियों को मजबूत करने के उपाय

Highlightsहड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट हैदूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज़ और घी जैसी चीजों में कैल्शियम पाया जाता हैदूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है

स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना भी जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान की वजह से लोग अपनी हड्डियों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ये आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन के अलावा कई तरह के मिनरल से मिल कर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से ये मिनरल खत्म होने लगते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और धीरे-धीरे वे घिसने और कमजोर होने लगती हैं।

हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। दिल्ली की मशहूर डाइटिशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि किन-किन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है।

दूध
दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज़ और घी जैसी चीजों में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है।

मछली
सैमन और ट्राउट जैसी मछली भी कैल्शियम और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं। अगर आप सीफूड पसंद करते हैं तो इन मछलियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

टोफू 
टोफू या अन्य सोया वाली चीजों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए अपने आहार में शामिल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। 

Tofu - Wikiwand

ब्रोकोली
ब्रोकोली हेल्दी फाइबर, आयरन और फोलेट के अलावा कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम ब्रोकोली में लगभग 87 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

अंजीर
अंजीर कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। अंजीर के सेवन से रोजाना के 10 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है। अंजीर में पोटेशियम भी पाया जाता है। यह कैल्शियम को अवशोषित करने में सक्षम है। 

12 Amazing Benefits Of Eating “Anjeer” (Fig) - Shafaqna India | Indian Shia News Agency

सहजन
कैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन भी बहुत कारगर होता है, ऐसा माना जाता है की 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।

रागी
रागी एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

मशरूम
मशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।

price of fresh mushrooms in increasing in vegetable market

ग्रीन बीन्स
अन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें कैटेचिन के रूप में भी जाना जाता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है।

अंडे
अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Web Title: bone strengthening foods: include these 8 foods in your diet to get rid weakness bones and fight bones problems

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे