Monsoon: अगर काट लेते है बरसाती कीड़े-मकौड़े तो अपनाए ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा जलन, सूजन और दर्द में चुटकियों में आराम

By आजाद खान | Published: June 26, 2022 04:49 PM2022-06-26T16:49:03+5:302022-06-29T17:51:08+5:30

मानसून आते ही तरह-तरह के कीड़े-मकौड़े जन्म लेने लगते हैं। ये कीड़े अगर आपको काट ले तो इससे आपको जलन और सूजन हो जाती है।

bitten rainy insects spiders during monsoon season use 5 home remedies get relief burning swelling pain | Monsoon: अगर काट लेते है बरसाती कीड़े-मकौड़े तो अपनाए ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा जलन, सूजन और दर्द में चुटकियों में आराम

Monsoon: अगर काट लेते है बरसाती कीड़े-मकौड़े तो अपनाए ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा जलन, सूजन और दर्द में चुटकियों में आराम

Highlightsमानसून आते ही बरसाती कीड़े निकलने लगते है।बरसाती कीड़ों के काटने पर बहुत ही जलन और दर्द होता है। इससे बचने के लिए आप नीचे बताए गए घरेलू उपाय अपना सकते है।

Rainy Insects Bite Home Remedies: बरसात का मौसम आ गया है, ऐसे में इस सीजन में बरसाती कीड़े भी कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो जाते है। इस सीजन में अलग-अलग तरह के कीड़े-मकौड़े जन्म लेते हैं जो बारिश के मौसम में ही बाहर निकलते है। इन में से कुछ कीड़े इंसानों के लिए बहुत हानिकारक होते है क्योंकि अगर ये काट ले तो इससे शरीर में तेज दर्द, जलन और सूजन भी हो सकता है। 

ऐसे में इन कीड़े-मकौड़े के जन्म लेने से पहले आप कुछ जरूरी घरेलू उपायों के बारे में जान लें जो आपके बहुत काम आएंगे जब आपको ये कीड़े-मकौड़े काट लेंगे। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते है। 

बरसाती कीड़े-मकौड़ों के काटने पर आराम पाने के घरेलू उपाय (Rainy Insects Bite Home Remedies Solution)

जब यह कीड़े-मकौड़े आपको काट लेते है तो इनके काटने से आपके शरीर में इन्फेक्शन भी हो जाता है जो आपके पूरे शरीर की त्वचा तक फैल जाता है। ऐसे में नीचे बताए गए इन घरेलू उपायों को आप अपना सकते है जिससे आपको इनके काटने में आपको आराम मिलेगी। ये घरेलू उपाय आपके शरीर से इनके काटने के इन्फेक्शन को जल्दी दूर कर देता है। 

1. करें बर्फ की सिंकाई (Ice)

बरसात के मौसम में अगर आपको चींटी, मधुमक्खी या कोई बरसाती कीड़ा अगर काट ले तो ऐसे में आप प्रभावित जगह पर तुरन्त बर्फ की सिंकाई करें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा। जब आप बर्फ की सिंकाई करेंगे तो इससे प्रभावित जगह से जलन कम होगी और वहां से सूजन भी घटेगी। 

ऐसा करने के लिए किसी एक कपड़े को लें और उसमें बर्फ डालकर प्रभावित जगह पर करीब 20 मिनट तक सिंकाई करें। ऐसा करने से प्रभावित जगह से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाएंगी और दर्द, खुजली का एहसास भी नहीं होगा। 

2. टूथपेस्ट का कब करेंगे इस्तेमाल (Toothpaste)

जब कभी भी आपको ततैया या बर्र काट लेता है तो ऐसे में आप उस जगह पर टूथपेस्ट को लगाएं। इसके लगाने से प्रभावित जगह से दर्द और सूजन में कमी आएगी क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते है। टूथपेस्ट में मिंट पाया जाता है जिससे जलन को कम किया जा सकता है। 

3. तुलसी की पत्तियां भी है उपकारी (Tulsi Leaves)

जानकारों की माने तो खुजली, जलन और सूजन के दौरान तुलसी की पत्तियां भी बहुत ही कारगर होती है। इन पत्तियों को अगर प्रभावित जगह पर रगड़ा जाए तो इससे आपको इन्फेक्शन से जल्दी राहत मिलेगी। इन पत्तियों में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होता है जो इन हालात में काफी लाभदायक साबित होती है। 

4. शहद फौरन करता है जरह को कम  (Honey)

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो संक्रमण होने नहीं देता है। यही नहीं इसका पोषक तत्व आपके शरीर में जहर को फैलने से रोकता है जिससे आपका इन्फेक्शन को और आगे बढ़ने नहीं देता है। आप इसे खुजली में भी लगा सकते है। अगर इसे हल्दी के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

5.  बेकिंग सोडा (Baking Soda)

जब कभी भी आपको कोई बरसाती कीड़ा काट लेता है तब ऐसे में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते है। इसे भी एक अच्छा प्राकृतिक उपचार माना जाता है। इसके गुण कीड़ों के डंक को बेअसर कर देता है। इसे आप दर्द और खुजली में भी लगा सकते है जिससे आपको तरन्त राहत मिलती है। 

बेकिंग सोडा में एंटीइफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिससे सूजन, दर्द और लालिमा में कमी होती है। इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। लगाने के 10 मिनट बाद उसे पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको तुरन्त आराम मिलेगा। अगर लगे तो इस नुस्खें को आप दिन में दो से तीन बार करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: bitten rainy insects spiders during monsoon season use 5 home remedies get relief burning swelling pain

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे