Diet Tips: मानसून के मौसम में बाजार में आ गए हैं ये 5 सस्ते फल, तेजी से बढ़ाते हैं इम्यूनिटी पावर, खून की कमी को करते हैं दूर

By उस्मान | Published: July 27, 2020 11:38 AM2020-07-27T11:38:45+5:302020-07-27T11:53:28+5:30

Best Monsoon Foods to Boost Immunity System: मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने और रोगों की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है

Best monsoon foods: Include these 5 rainy season fruits in diet to boos immunity system, beat anemia, constipation, obesity, diabetes, blood sugar level, cholesterol level | Diet Tips: मानसून के मौसम में बाजार में आ गए हैं ये 5 सस्ते फल, तेजी से बढ़ाते हैं इम्यूनिटी पावर, खून की कमी को करते हैं दूर

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल

मानसून का मौसम जारी है और इस मौसम में जलजनित रोगों और मच्छरों से होने वाले रोगों का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से आप आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। दुखद यह है कि कोरोना संकट भी चल रहा है। यही वजह है कि इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से बचना और ज्यादा जरूरी है। 

मानसून के सीजन में ऐसे कई फल-सब्जियां बाजार में आ जाती हैं जिनका नियमित सेवन करने से आपको इम्यून पावर मजबूत करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें। 

अनार
अनार न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। मानसून सीजन में यह फल आपको कहीं भी मिल जाएगा। आप इसे खाने के अलावा रस भी पी सकते हैं। या फिर अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चयापचय को मजबूत करते हैं। बारिश के सीजन में इस फल के सेवन से इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

Food Tips: These People Should Avoid Eating Pomegranate - इन ...

चेरी
चेरी एक कम कैलोरी वाला फल है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक फल है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप, शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह आंखों के दबाव को कम करने में मदद करता है। 

आलूबुखारा 
यह खनिज, विटामिन और फाइबर का भंडार होता है। बारिश के मौसम में इसकी पैदावार बढ़ जाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिस वजह से वजन कम करने वालों के लिए बेहतर फल है। इस मौसम में होने वाली पाचन समस्याओं में राहत पाने के लिए इसका सेवन करें। यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है। 

Buy this now: Plums, with 12 recipes - Los Angeles Times

सेब
यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ऊर्जा का एक अद्भुत स्रोत है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, सी, बी 1 और बी 2 अन्य विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो स्वस्थ पाचन के लिए जरूरी हैं। बारिश के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोजाना इसका सेवन जरूरी है। 

जामुन
जामुन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि। इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं। जामुन में कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

A toast to the jamun - The Hindu

FSSAI की सलाह, इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए खाने में शामिल करें ये 6 चीजें

एफएसएसएआई के अनुसार विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से प्रतिरक्षा स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आप अपने आहार में आंवला, संतरा, पपीता, शिमला मिर्च, अमरूद और नींबू शामिल कर सकते हैं।

आंवला
कंटेम्पररी क्लिनिकल ट्रायल कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में प्रकाशित एक 2020 के अध्ययन से पता चला कि कैसे आंवला रक्त की तरलता को बेहतर बनाने और ऑक्सीडेटिव तनाव के बायोमार्कर को कम करने में मदद कर सकता है।

जानिये आंवला के ढेरो फायदे | Shethepeople

संतरे
ये एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ के साथ जुड़ा हुआ है। हेल्थलाइन के अनुसार वे विटामिन सी के अलावा फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे थायमिन, फोलेट और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत हैं।

पपीता
संतरे की तरह, पपीता भी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, और कैलोरी में कम है। यह शरीर की सफाई करता है और मल त्याग को बेहतर बनाता है। यह पेट में सूजन और पेट खराब होने जैसे पाचन विकार को भी दूर करता है।

8 Evidence-Based Health Benefits of Papaya

शिमला मिर्च
विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स में समृद्ध होने के अलावा, शिमला मिर्च विटामिन ई और ए, फाइबर और खनिज जैसे फोलेट और पोटेशियम का एक स्रोत है। अध्ययनों से पता चला है कि यह एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और एनीमिया को रोकता है। यह न के आयरन का बल्कि विटामिन सी का भी भंडार है। 

अमरूद
अमरूद पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वे रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और ऐंठन जैसे मासिक धर्म के दर्दनाक लक्षणों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

Amrood Guava Is Very Useful For Health, 10 Points - इन 10 ...

नींबू
इसी तरह, नींबू को वजन घटाने और दिल और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। नींबू में साइट्रिक एसिड मूत्र की मात्रा और शरीर में पीएच स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है।

English summary :
Best Monsoon Foods to Boost Immunity System: Many such fruits and vegetables come in the market during the monsoon season, and regular intake can help you in strengthening the immune power. Let's know what those things are.


Web Title: Best monsoon foods: Include these 5 rainy season fruits in diet to boos immunity system, beat anemia, constipation, obesity, diabetes, blood sugar level, cholesterol level

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे