सर्दी के सीजन में सेहत का खजाना है बथुआ, खून को साफ कर दूर करता है पेट की समस्या, महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी

By आजाद खान | Published: January 19, 2023 06:04 PM2023-01-19T18:04:38+5:302023-01-19T18:14:58+5:30

जानकारों की माने तो यह सब्जी महिलाओं को अच्छी मात्रा में खानी चाहिए। ऐसा इसलिए इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इससे उनकी पीरियड्स की समस्या में भी आराम मिलता है।

Bathua best in winter stomach issues blood purifier good for woman health tips in hindi | सर्दी के सीजन में सेहत का खजाना है बथुआ, खून को साफ कर दूर करता है पेट की समस्या, महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:6H-Lambs-quarter.jpg)

Highlightsसर्दियां आते ही लोग बथुआ खाना शुरू कर देते है। इस सब्जी में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते है। यही कारण है कि लोगों को खास कर महिलओं को इसे खाने की सलाह दी जाती है।

Bathua Benefits: सर्दियां आते ही लोग बथुआ को खाना शुरू कर देते है। इस सीजन में इसके खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स हमारे दिल से लेकर पूरी शरीर को फिट रखता है। जानकार भी इसे खाने की सलाह देते है क्योंकि इससे बॉडी को काफी लाभ पहुंचता है। 

आप बथुए को किसी भी तरीके से खा सकते है। अकसर इस सीजन में इसका साग बनाया जाता है जो खाने में टेस्टी के साथ फायदेमंद भी होता है। कुछ लोग इसका कचौड़ी और रायता भी बनाते है और इसे खाते है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि बथुआ के इस्तेमाल से हमें क्या-क्या फायदे मिलते है। 

बथुआ के फायदे

1. पोषक तत्व से भरा है बथुआ

जानकारों की माने तो बथुआ में भारी मात्रा में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर को ज्यादा प्रोटीन मिलता है। यही कारण है कि इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। यह आपका खून भी साफ करता है। 

2. पेट की समस्याएं खत्म हो जाती हैं

ऐसे में जिन लोगों को पाचन की समस्या है उन्हें इस सीजन में खासतौर पर बथुआ को खाना चाहिए। इससे उनकी पाचन से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी और इससे पेट भी साफ रहेगा। बथुआ में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और सोडियम पाया जाता है जिससे पेट से जुड़ी और समस्या को भी दूर करता है। 

3. पीरियड्स में पहुंचाता ये आराम

जिन महिलाओं का पीरियड्स यानी कि मासिक धर्म में दिक्कत चल रहा होता है, उन्हें भी इससे काफी लाभ मिलता है। यही नहीं इससे पीरियड्स में आने वाली साइकल भी ठीक हो जाती है। यही कारण है कि महिलाओं को खासतौर पर बथुए को खाने की सलाह दी जाती है। 

4. यूरिन की दिक्कत में भी पहुंचाता है फायदा

सर्दियों में जिन लोगों को उनके यूरिन में दिक्कत होती है, उन्हें इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आमतौर इस सीजन में लोग कम पानी पीते है जिस कारण उनको यूरिन करते समय दर्द और जलन का एहसास होता है। ऐसे में इसे खाने से आपकी यह परेशानी जल्द से जल्द दूर हो जाएगी। 

5. मुहांसे जैसी दिक्कतों में भी मिलता है आराम

जिन लोगों को कील और मुहांसे जैसी स्किन वाली समस्या है तो उन्हें भी बथुआ को खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपको इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आपका चेहरा भी खिला-खिला रहेगा। मुहांसे जैसी दिक्कतों के लिए आप इसे इस तरीके से इस्तेमाल करें। 

इसके लिए आप सबसे पहले आप बथुए के सूप या जूस लेंलें और फिर उसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद आप इसे रोज पिया करें। इस तरीके से हर रोज इसे ऐसे ही इस्तेमाल करने से आपकी यह समस्या बहुत ही आसानी से खत्म हो जाएगी।

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Bathua best in winter stomach issues blood purifier good for woman health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे