पानी में इस चीज को मिलाकर पीने से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, गठिया, कब्ज, मोटापे का जड़ से होता है सफाया

By उस्मान | Published: December 10, 2018 03:45 PM2018-12-10T15:45:00+5:302018-12-10T15:45:00+5:30

जौ में एमिनो एसिड, फाइबर, बीटा ग्लूकोज, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि रोजाना जौ का पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

barley water health benefits for weight loss, diabetes, kidney stone, uric acid, constipation | पानी में इस चीज को मिलाकर पीने से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, गठिया, कब्ज, मोटापे का जड़ से होता है सफाया

फोटो- पिक्साबे

जौ (Barley) प्राचीन काल से कृषि किये जाने वाले अनाजों में से एक है। इसका उपयोग प्राचीन काल से धार्मिक संस्कारों में होता रहा है। वेदों द्वारा यज्ञ की आहुति के रूप में जौ को स्वीकारा गया है। जौ को भूनकर, पीसकर, उस आटे में थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाने पर सत्तू बनता है। इससे डायबिटीज, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल आदि समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। जौ में एमिनो एसिड, फाइबर, बीटा ग्लूकोज, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि रोजाना जौ का पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ऐसे तैयार करें जौ का पानी
जौ का पानी तैयार करने के लिए आपको थोड़े से जौ को 3 से 4 कप पानी में उबालकर और उसके बाद इस पानी को छानकर पीने से शरीर की सारी समस्याएं दूर होने लगते हैं।

रोजाना जौ का पानी पीने से होते हैं ये फायदे

1) ब्लड शुगर लेवल होता है कंट्रोल
रोजाना सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से शुगर लेबल को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको रोजाना जौ का पानी पीना चाहिए। 

2) गठिया से बचाने में सहायक
सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या आम है। गठिया रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इससे गठिया की समस्या और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

3) दिल को रखता है स्वस्थ 
सर्दियों में दिल से जुड़ी समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं। जौ के पानी का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखता है।

4) पाचन क्रिया रखता है दुरुस्त
जौ के पानी में अच्छी मात्रा में बीटा और ग्लूकेन पाया जाता है जो हमारे शरीर की आंतों को साफ करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

5) वजन कम करने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कल सुबह से ही जौ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से वजन कम करने के लिए इसे प्रभावी माना जाता है।

 

इस बात का रखें ध्यान
ऊपर बताए गए रोगों से बचने या राहत पाने के लिए आप वैकल्पिक तौर पर जौ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर जौ का पानी पीने के बाद भी आपको कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Web Title: barley water health benefits for weight loss, diabetes, kidney stone, uric acid, constipation

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे