आयुर्वेद का खजाना माने गए हैं इन 3 पेड़ों के पत्ते, सिर से पैर तक कई बीमारी का कर सकते हैं इलाज

By उस्मान | Published: January 7, 2021 04:27 PM2021-01-07T16:27:07+5:302021-01-07T16:40:45+5:30

आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स : कहीं भी दिख जाए ये पेड़ तो इनके पत्ते तोड़कर घर ले आना

Ayurveda health tips: health benefits of banana, Indian jujube and Chinese chastetree leafs in Hindi | आयुर्वेद का खजाना माने गए हैं इन 3 पेड़ों के पत्ते, सिर से पैर तक कई बीमारी का कर सकते हैं इलाज

आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स

Highlightsकई रोगों को ठीक कर सकते हैं इनके पत्ते और जड़आयुर्वेद में माना गया है औषधिजानिये इस्तेमाल का क्या है तरीका

आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां हैं जिनमें सिर से लेकर पैरों तक तमाम बीमारियों का इलाज करने की क्षमता होती है। बस आपको उनका इस्तेमाल आना चाहिए। सदियों से ऐसे पेड़-पौधों का कई दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे आसपास हैं लेकिन उनका इस्तेमाल का तरीका नहीं जानने की वजह से उनके लाभों से वंचित रह जाते हैं। चलिए जानते हैं इनसे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में। 

निर्गुण्डी के पत्ते
निर्गुण्डी के सेवन से आपको कई तरह से लाभ होता है। बहुत से लोग इसके फायदों के बारें में नहीं जानते हैं। निर्गुण्डी को सूखा कर चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करने से आप पेट के विकारो जैसे गैस ,कब्ज ,पेट फूलना आदि समस्याओं से निजात मिल सकती है। 

Nirgudi Is Beneficiary In Many Diseases - जोड़ों के दर्द में कारगर है निर्गुन्डी | Patrika News

इसके नियमित सेवन से शरीर की कोई भी सूजन बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए निर्गुण्डी के चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों जैसे मासिक का जल्दी आना या कभी देर से आना के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

निर्गुण्डी को पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शरीर में घाव या चोट है, तो इसके चूर्ण को लगाने से उसका उपचार किया जा सकता है। अगर आपके बाल टूट रहे हैं उनकी चमक कम हो गया हैं, निर्गुण्डी के तेल से आपको फायदा मिल सकता है। 

बेर के पत्ते
बेर का पेड़ आपको हर जगह मिल सकता है। बेर के पत्तों से आप कई रोगों को ठीक कर सकते हैं। अगर किसी का गला बैठा हुआ है, तो सेंधा नमक के साथ बेर के पत्तों के पानी से गरारा करने से आपका गला खुल सकता है और दर्द भी कम हो सकता है।

यदि बेर के पत्ते के फायदे सुनेंगे तो आप बेर से कहीं ज्यादा इसके पत्ते खाएंगे / 100% गारंटी - YouTube

शरीर के किसी हिस्से में जलन होने पर बेर के पत्तो की घिसकर लगाने से उस भाग का जलने बंद हो सकता है। आंखों से अगर लगातार पानी निकल रहा हो तो ऐसे में आपको बेर के पत्तों को पानी में मिलाकर छींटे मारने से आंखों से पानी निकला बंद हो जाता है। 

अगर किसी को दस्त हो रहे हैं तो बेर के पत्तों को पीसकर दूध में मिलकर सेवन करने से दस्त ठीक हो सकते हैं। सर्दियों में मुंह के छाले आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आपको बेर के पत्तों को पीसकर कुल्ला करने से छाले छाले बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं। 

केले के पत्ते
कई जगहों पर केले के पत्तों को सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। केले की जड़ को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि केले की जड़ से निकलने वाले रस का सेवन करने से मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।

banana leaf help to prevent skin related problems - त्वचा सम्बंधित समस्याओं का हल है केले का पत्ता, पढ़े इसके अनेक फायदे

केले का जड़ का सेवन करने से आपके गले का सूजन ठीक हो सकती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो केले के जड़ का सेवन करने से आप कब्ज की बीमारी से छूटकरा पा सकते हैं। केले के जड़ का सेवन करने से आप किडनी संबंधी बीमारी से बच सकते हैं। 

अगर आपके शरीर में कही पर घाव या चोट लग गया हैं तो आप केले के जड़ को पीस कर घाव या चोट पर लगते हैं तो आपकी घाव या चोट बहुत जल्दी ठीक हो सकती है। 

Web Title: Ayurveda health tips: health benefits of banana, Indian jujube and Chinese chastetree leafs in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे