अगर 50 साल की उम्र में दिखना है 25 का तो आज से ही छोड़ दें सफेद चीनी-वाइट ब्रेड, खिल जाएगी त्वचा दिखेंगे हमेशा खूबसूरत और जवां, इन चीजों को डाइट से रखें दूर

By आजाद खान | Published: June 3, 2022 05:45 PM2022-06-03T17:45:12+5:302022-06-03T17:53:49+5:30

आपको बता दें कि अगर आपको अपनी बढ़ती उम्र पर लगाम लगाना है तो ऐसे में आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना होता है खासकर खाने की चीजों पर क्योंकि खाने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ता है।

avoid white sugar and bread to become young in old refresh skin makes you look good young beautiful health tips in hindi | अगर 50 साल की उम्र में दिखना है 25 का तो आज से ही छोड़ दें सफेद चीनी-वाइट ब्रेड, खिल जाएगी त्वचा दिखेंगे हमेशा खूबसूरत और जवां, इन चीजों को डाइट से रखें दूर

अगर 50 साल की उम्र में दिखना है 25 का तो आज से ही छोड़ दें सफेद चीनी-वाइट ब्रेड, खिल जाएगी त्वचा दिखेंगे हमेशा खूबसूरत और जवां, इन चीजों को डाइट से रखें दूर

Highlightsहमारे शरीर के खराब होने के पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में जानकार हमें अपने खानपान पर ध्यान देने की सलाह देते है। आपके खाने के बाद एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना चाहिए।

Foods Speed up Ageing: अगर आप बढ़ती उम्र में भी यंग और जवां दिखना चाहती है तो ऐसे में आपको अपने खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अकसर ऐसा देखा गया है कि हमारी खान-पान ही हमारा हेल्थ खराब करती है। यही कारण है कि जानकार हमें अपने फूड में बदलाव और लाइफस्टाल को चेंज करने की बाते करते है। जब हम ऐसा करते है तब हम अपने शरीर में तबदीली देखते है यह बदलाव हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। 

ऐसे में आइए जानते है कि वह कौन-कौन सी चीजें है जिससे दूरी बनाने से आप बढ़ती उम्र में भी यंग और जवां दिख सकती है। आइए एक-एक करके जानते है। 

1. फ्राइड चीजों से रहें दूर (Avoid Fried Food)

जानकारों की माने तो आपको फ्राइड चीजें नहीं खाना चाहिए और आपको इससे दूरी बनानी चाहिए। उनके मुताबिक, इसमें  फ्री रेडिकल निकलते हैं जो स्किन सेल को नुकसान पहुंचाते हैं। यही नहीं यह त्वचा इलास्टिकसिटी को भी कमजोर करता है जिससे आपका चेहर डल्ल और उतरा हुआ दिखने लगता है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके तले हुए चीजों से बचा करें।

2. ज्यादा सफेद चीनी से करें परहेज (Stay Away from White Sugar)

ज्यादा सफेद चीनी खाने से भी आपका स्किन खराब होता है और इससे चेहरे का ग्लो भी खत्म होता है। जब आप ज्यादा सफेद चीनी को खाते है तो ऐसे में कोलेजन हानिकारक एजीई के निर्माण में योगदान मिलता है जो हमारे स्किन के लिए सही नहीं है। ऐसा करने से आपके स्किन में परेशानी भी आ सकती है। सफेद चीनी की जगह आप मीठा फल या डार्क चॉकलेट भी खा सकते है। 

3. प्रोसेसड मीट को करें डाइट प्लान से अलग (Dont Use Porcessed Meat)

अगर आप प्रोसेसड मीट की आदी है तो ऐसे में आपको इससे भी बचना चाहिए। बेकन सॉसेज और पेपरोनी भी एक प्रोसेसड मीट है, इसलिए इससे भी बचना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे आपके बॉडी में सूजन भी हो सकता है। 

4. शराब का पीना (Avoid Liquor)

जानकारों की माने तो वे भी ज्यादा ड्रिंक करने से मना करते है। आपके बहुत ज्यादा ड्रिंक करने से आपकी त्वचा पर इसका बुरा असर पड़ सकता है और इससे कई समस्याएं भी पैदा हो सकती है। आम तौर पर ज्यादा ड्रिंक करने से चेहरे में झुर्रियां, कोलेजन की कमी, सूजन और लालिमा जैसे परेशानी पढ़ सकती है। 

5. सफेद ब्रेड भी होता है सेहत के लिए हानिकारक (Donot Use White Bread)

आपको बता दें कि सफेद ब्रेड में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाए जाते हैं जिससे आपकी शरीर में सूजन पैदा होती है। इसलिए बढ़ती उम्र में जवां और खूबसूरत दिखने के लिए इससे परहेज किया कीजिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: avoid white sugar and bread to become young in old refresh skin makes you look good young beautiful health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे