Weight Loss Diet in Lunch: मोटापा दूर करने के लिए अनहेल्दी फैट्स और फैंसी चीजों से बचें, वजन घटाने में इन प्रोटीन और कार्ब्स का कोई तोड़ नहीं, जानें पूरा डाइट प्लान
By आजाद खान | Published: January 20, 2022 11:33 AM2022-01-20T11:33:15+5:302022-01-20T11:36:13+5:30
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि आप अपने लंच में कम से कम 50% फल और सब्जियां को रखें। इससे आपके वे लॉस में काफी मदद मिलेगी।
Weight Loss Diet in Lunch: वेट लॉस यह एक ऐसा शब्द है जिससे आजकल सभी परेशान हैं। वेट लॉस न केवल अपके जीने के तरीके को ही बदल दे रहा है बल्कि यह अपके अत्मबल को भी तोड़ दे रहा है। अकसर यह देखा गया है कि हमारे वेट लॉस के पीछे हमारी अपनी डाइट और लाइफस्टाइल ही कारण है जिसके वजह से हम दिन पर दिन मोटा होते जाते हैं। लोगों में यह आम बात है कि अगर वेट लॉस करना है तो नाश्ता और डिनर पर ध्यान रखना होगा। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि लंच का भी वेट लॉस में काफी योगदान होता है। अगर आप अपने लंच के डाइट को सही से सेट करेंगे तो आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगे। तो ऐसे में आइए जानते है कि अगर हमें वेट लॉस करना है तो हमें अपने लंच में क्या करना होगा।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के मुख्य आहार विशेषज्ञ किरण दलाल के मुताबिक, लंच के दौरान अपनाए हुए डाइट प्लान का हमारे वेट लॉस पर बहुत असर पड़ता है। हम क्या खाते हैं और किस चीज को ज्यादा पसंद करते हैं, इससे हमारे वेट लॉस से सीधा ताल्लुक होता है। उनका मानना है कि वेट लॉस करने के लिए हमें भोजन के लिए मेनू सेट करते समय आपको सबसे हेल्दी ऑप्शन का चुनाव करना होगा। इससे हम अपने वेट लॉस पर काबू पा सकते हैं और अपना शरीर फिट रख सकते हैं।
1. जटिल कार्ब्स को रखे लंच मेनू में (Use Complex Carbs in Lunch)
आहार विशेषज्ञ का कहना है कि हमें अपने लंच में जटिल कार्ब्स का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें लंच के लिए वही कार्ब्स को चूनना चाहिए जो फाइबर में उच्च हों और पोषक तत्वों से भरे हों। मैदा से बने ब्रेड, बेकरी आइटम, चीनी और मिठाई जैसे साधारण कार्ब्स खाली कैलोरी से भरे होते हैं। इससे आपको वेट लॉस में कोई फायदा नहीं मिलता है। लेकिन जब आप जटिल कार्ब्स को अपने लंच में शामिल करेंगे तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा जिससे आपके वेट लॉस में भी ज्यादा मदद मिलेगी। जटिल कार्ब्स पचने में कठिन होते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और इसलिए वजन नियंत्रण के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसलिए अगर वेट लॉस करना हो तो अपने लंच मेनू में जटिल कार्ब्स को आज से ही शामिल करें।
2. फैंसी चीजों के सेवन से खुद को बचाएं (Avoid Fancy Food)
लोग कहते हैं कि अकसर फैंसी दिखने वाली चीजें सही नहीं होती है। वैसे ही फैंसी दिखने वाले आहार सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। आटा और मैदा से बनी फैंसी चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ाता है। इसलिए अगर आपको वेट लॉस करना है तो लंच में अनाज और दालों को मिलाकर प्रोटीन की गुणवत्ता को बढ़ाएं जो आपके क्रेविंग को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। इसलिए आप फैंसी खानों से बचें और राजगिरा, रागी, जवार, बाजरा, कुट्टू के आटे से बनी चीजों को अपने
3. लंच में करें ज्यादा प्रोटीन का इस्तेमाल (Use More Protein)
जानकारों का कहना है कि वेट लॉस पर अगर आपको अच्छे रिजल्ट पाने हैं तो आपको प्रोटीन का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा। प्रोटीन के लिए आप दाल, तिलहन, दूध, दूध से बने अन्य उत्पाद, अंडे, मछली और चिकन आदि का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन शरीर के ऊतकों, मांसपेशियों और त्वचा के निर्माण और मरम्मत में मदद करने के लिए काफी जरूरी साबित होता है। प्रोटीन आपके शरीर में पाचन को बढ़ाता है जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
4. आज से ही बंद करें डिब्बे बंद फल और सब्जियां को खाना (Stop Using Canned Food Fruits Vegetables)
डिब्बे में बंद फल और सब्जियां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। डिब्बे में बंद होने के कारण इसके पोषण कम हो जाते है जो फायदा तो कम पहुंचाता है लेकिन नुकसान ज्यादा करता है। वेट लॉस करने वालों को अपने लंच में कम से कम 50% फल और सब्जियां रखनी चाहिए। ये फल और सब्जियां आपके सेहत को भी सही रखेंगे और वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, विटामिन और आहार फाइबर भरी हुए हैं जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
5. अनहेल्दी फैट्स से रहे दूर (Stay Away from Unhealthy Foods)
आपको बता दें कि अनहेल्दी फैट्स आपके शरीर को नुकसान तो पहुंचाते ही है, ये आपके वेट लॉस में भी बाधा बन जाते हैं। जानकार कहते है कि फैट्स में घुलनशील विटामिन को स्टोर करने के लिए पॉलीअनसेचुरेटेड, मोनोअनसैचुरेटेड और ओमेगा -3 से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, इससे आपका शरीर फिट रहता है। वे यह भी कहते है कि सरसों का तेल, तिल का तेल, सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन का तेल आदि जैसे हेल्दी फैट्स का सेवन करने से हमारा शरीर ठी रहता है जिससे हम अपना वेट भी घटा सकते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)