खून की कमी, कमजोरी, सफेद बाल जैसे बुढ़ापे के लक्षणों को थाम देंगी ये 20 चीजें, हजारों की भीड़ में भी दिखेंगे अलग

By उस्मान | Published: January 2, 2020 03:51 PM2020-01-02T15:51:57+5:302020-01-02T15:51:57+5:30

खराब खानपान की वजह से बहुत कम उम्र में ही लोग उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे बालों का सफेद होना, झुर्रियां, काले घेरे, थकान, कमजोरी, यौन क्षमता में कमी, खून की कमी आदि का सामना कर रहे हैं।

anti ageing foods list for men and women, 20 best food to beat anemia, grey hair, skin and sexual problems | खून की कमी, कमजोरी, सफेद बाल जैसे बुढ़ापे के लक्षणों को थाम देंगी ये 20 चीजें, हजारों की भीड़ में भी दिखेंगे अलग

खून की कमी, कमजोरी, सफेद बाल जैसे बुढ़ापे के लक्षणों को थाम देंगी ये 20 चीजें, हजारों की भीड़ में भी दिखेंगे अलग

वैसे तो उम्र को बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता लेकिन उम्र बढ़ने के लक्षणों को जरूर रोका जा सकता है। इसके लिए बेहतर लाइफस्टाइल और डाइट जरूरी है। आजकल खराब खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से बहुत कम उम्र में ही लोग उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे बालों का सफेद होना, झुर्रियां, काले घेरे, थकान, कमजोरी, यौन क्षमता में कमी, खून की कमी आदि का सामना कर रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप बढ़ती उम्र को कैद कर सकते हैं।

1) संतरा
संतरा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकता है। ज्यादातर बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी काफी मायने रखती है। इसके मजबूत होने से रोगों से जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है। संतरे जैसे खट्टे फल विटामिन सी का भण्डार होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं।

2) ब्रोकली
ब्रोकली एक तरह की सुपरफूड्स है। ब्रोकली कई बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है। खासकर सबसे गंभीर बीमारी कैंसर में ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण ब्रोकोली कैंसर की रोकथाम में सहायक है और यह एंटी-एजिंग फूड्स में शुमार की जाती है।

3) ग्रीन टी
ग्रीन टी का कुछ लोग वजन को कंट्रोल करने के लिए या पेट की चर्बी घटाने के लिए सेवन करते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ग्रीन टी के सीमित सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में भी फायदेमंद हो सकती है। 

4) पपीता
पपीता स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत तो बनाता है। पपीता खाने से मोटापा घटता है। पपीते में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आप पपीता को जूस के तौर पर भी ले सकते हैं। घरेलू उपचार के तौर पर भी पपीते का इस्तेमाल होता है। त्वचा के साथ ही पपीता आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हर रोज पपीता खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।

5) आंवला
आंवला को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का भण्डार कहा जाता है। यही वजह है कि यह पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

6) काबुली चना
सफेद छोले में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह ऐसा यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। एस्ट्रोजन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और सेंसेशन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन उबालकर सलाद के रूप में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरपूर छोले रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

7) ब्लेबरी
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

8) दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

9) किशमिश
किशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।

10) अश्वगंधा
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

11) करेला
करेला खाने में भले ही कड़वा हो लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा है करेले की सब्जी खाने से आपको हार्ट अटैक नहीं आएगा और ये फोड़े, फुंसी और चर्मरोग के लिए भी फायदेमंद है ये शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

12) ग्रीन बीन्स
इस हरी सब्जी में में जबरदस्त आयरन पाया जाता है इनके सब्जी भी बेहद्द गुणकारी होती है इस सब्जी में फाइबर व कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते है ये सब्जी खाने से आपकी हड्डिया मजबूत होती है।

13) मूली 
मूली की सब्जी खाने से आप कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते है इसके सेवन से आपकी पेट सम्बन्धी बीमारिया दूर हो जाती है इसके सेवन से आपके शरीर का तापमान भी कंट्रोल होता है।

14) पालक
पालक के फायदे हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं। पालक का सेवन करने से हड्डियां सेहतमंद बनीं रहती हैं। पालक के अंदर कैल्शियम की मात्रा उच्च होती है और इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। शरीर में खून की कमी होने पर पालक खाना एक बेहतरीन विकल्प होता है। पालक का सेवन हफ्ते में तीन बार करने से खून की कमी पूरी हो जाती है। पालक के अंदर आयरन पाया जाता है और आयरन खून बनाने में सहायक होता है।

15) चुकुंदर
चुकुंदर आयरन, फाइबर, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए चुकुंदर और गाजर का जूस मिलाकर पियें। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर स्त्रोत है।

16) अनार
स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना है अनार। खून की कमी को दूर करने के लिए इसके जूस का सेवन फायदेमंद रहता है। अनार के जूस में एक चौथाई दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद डालकर रोज नाश्ते में पियें।

17) खजूर
खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले दो खजूर को दूध में भिगोकर रख दें और सुबह होने पर खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करें। खून की कमी दूर करने का यह एक आसान उपाय है।

18) शहद
शहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

19) जैतून का तेल
एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बहार होता है। यह हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, जो मस्तिष्क और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा, जैतून का तेल सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाता है। इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

20) लहसुन
लहसुन को अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश को रोकने, हार्ट फेलियर के जोखिम को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और अन्य बीमारियों का मुकाबला करने के लिए जाना जाता है। अगर आप अभी तक लहसुन पसंद नहीं करते हैं, तो आपके फायदे जानने के बाद इसे खाना शुरू कर देंगे।

Web Title: anti ageing foods list for men and women, 20 best food to beat anemia, grey hair, skin and sexual problems

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे