भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम का कमाल, श्रीलंका को 12-0 से रौंदा

By भाषा | Published: August 10, 2018 11:55 AM2018-08-10T11:55:53+5:302018-08-10T11:55:53+5:30

India U-15 team: भारतीय अंडर-15 फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 12-0 से रौंदा

India U-15 Women’s football team beat Sri Lanka 12-0 in SAFF Championship | भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम का कमाल, श्रीलंका को 12-0 से रौंदा

भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 12-0 से हराया

थिंपू, 10 अगस्त: भारतीय-अंडर 15 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां श्रीलंका को 12-0 से हराकर आयु वर्ग सैफ चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले हाफ में छह और दूसरे हाफ में भी इतने ही गोल दागे।

सिल्की देवी (पहले, 20वें और 44वें मिनट) ने हैट-ट्रिक बनाई जबकि अविका सिंह (13वें और 58वें), सुनिता मु्ंडा (42वें और 79वें) और अंजू (87वें और 90वें) ने दो-दो गोल दागे। लिंडा कोम (छठे मिनट), किरन (72वें मिनट) और किरितिना देवी (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारतीय कप्तान सिल्की ने पहले ही मिनट में बेहद करीब से गेंद को गोल के अंदर पहुंचाया। लिंडा ने छठे मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। अविका ने 13वें मिनट लंबी दूरी से भारत की ओर से तीसरा गोल दागा। सिल्की ने 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को 4-0 से आगे किया।

सुनीता ने 32वें मिनट में प्रियंका देवी के क्रास पर हैडर से भारत की तरफ से पांचवां गोल किया। सिल्की मध्यांतर से ठीक पहले एक और गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और भारत को 6-0 से आगे किया। भारतीय टीम ने मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में भी छह गोल दागे।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: India U-15 Women’s football team beat Sri Lanka 12-0 in SAFF Championship

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे