Uruguay Vs Egypt: उरुग्वे ने मिस्र को रोमांचक मैच में हराया, गिमिनेज ने अंतिम पलों में किया गोल

By सुमित राय | Published: June 15, 2018 08:08 PM2018-06-15T20:08:26+5:302018-06-15T20:08:26+5:30

Uruguay Vs Egypt: फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे मुकाबले में उरुग्वे ने मिस्र को 1-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

FIFA World Cup: Uruguay beats Egypt by 1-0 | Uruguay Vs Egypt: उरुग्वे ने मिस्र को रोमांचक मैच में हराया, गिमिनेज ने अंतिम पलों में किया गोल

FIFA World Cup: Uruguay beats Egypt by 1-0

ऐकातेरिनबर्ग, 15 जून। फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे मुकाबले में उरुग्वे ने मिस्र को 1-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। ऐकातेरिनबर्ग के ऐकातेरिनबर्ग एरेना स्टेडियम में खेले गए मैच में उरुग्वे की ओर से एकमात्र गोल जोस मारिया गिमिनेज ने 89वें मिनट में किया। साल 1990 के बाद ऐसा हुआ जब उरुग्वे की टीम फीफा विश्व कप में अपना पहला मैच जीत पाई है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले मिस्र की टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। मिस्र की टीम ने 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन उसे अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर दबाव बनाए रखा। हाफ टाम के तुरंत बाद उरुग्वे के लुइस सुआरेज दो खिलाड़ियों को छकाते हुए गोलपोस्ट तक पहुंच गए लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद अल-शेनावी को छका नहीं पाए। 70वें मिनट में सुआरेज ने एक बार फिर गोल की कोशिश की और गेंद को बाएं पैर से किक मारी, लेकिन गेंद पोल से टकरा गई। 82वें मिनट में मिस्र के गोलकीपर एलशेनावी ने एडिंसन कवानी के भी एक बेहतरीन प्रयास को नाकाम कर दिया। उसके बाद 87वें मिनट में कवानी की एक शॉट पोल से टकरा गई।

Web Title: FIFA World Cup: Uruguay beats Egypt by 1-0

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे