FIFA World Cup, Spain Vs Russia: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 4-3 से हराकर रूस क्वॉर्टर फाइनल में

By विनीत कुमार | Published: July 1, 2018 06:43 PM2018-07-01T18:43:41+5:302018-07-01T23:36:23+5:30

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस और स्पेन के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 spain vs russia live update and goals | FIFA World Cup, Spain Vs Russia: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 4-3 से हराकर रूस क्वॉर्टर फाइनल में

Spain Vs Russia

मॉस्को, 1 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के मेजबान रूस ने रविवार को पेनल्टी शूटआउट तक गए मैच में स्पेन को 4-3 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस बेहद रोमांचक मैच में निर्धारित समय तक स्पेन और रूस की टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम से भी कोई नतीजा नहीं निकल सका और पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा।

पेनल्टी शूटआउट में रूस के गोलकीपर इगोर अकिनफीव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के दो गोल की कोशिशों को नाकाम किया। मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रूस ने इतिहास रचते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रूस से अधिक उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन घरेलू सर्मथकों की हौसलाअफजाई से टीम अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। कमजोर टीम के रूप में शुरुआत करने वाली रूस की टीम सोवियत युग खत्म होने के बाद पहली बार विश्व कप नॉकआउट में जगह बनाने में सफल रही है।

Spain Vs Russia Live Update:

पेनल्टी शूटआउट (पांचवां शॉट)- स्पेन चूक गया, रूस के गोलकीपर का एक और शानदार बचाव और मेजबान रूस की ऐतिहासिक जीत। 2010 के चैम्पियन स्पेन को हराकर रूस क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा। रूस ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत मैच

पेनल्टी शूटआउट (चौथा शॉट): स्पेन का गोल, रूस ने भी किया गोल। रूस- 4-3 से आगे

पेनल्टी शूटआउट (तीसरा शॉट): स्पेन की कोशिश बेकार, रूसी गोलकीपर ने किया बेहतरीन बचाव, ये स्पेन के लिए महंगा साबित हो सकता है। दूसरी ओर रूस का गोल। अब रूस 3-2 से आगे हो चुका है। 

पेनल्टी शूटआउट (दूसरा शॉट): स्पेन की ओर से एक और गोल, रूस ने भी की बराबरी। स्कोर हुआ- 2-2

- पेनल्टी शूटआउट (पहला शॉट) : स्पेन ने दागा पहला गोल, इसके बाद रूस ने भी की बराबरी।

- कांटे की टक्कर, एक्सट्रा टाइम में भी नहीं आया नतीजा। रूसी फैंस स्टेडियम में जश्न मनाते हुए। अब पेनल्टी शूटआउट से होगा फैसला। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला पेनल्टी शूटआउट मुकाबला। रूस ने कभी भी वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट नहीं खेला है।

- एक्स्ट्रा टाइम के भी 15 मिनट पूरे। स्पेन और रूस अब भी 1-1 से बराबरी पर हैं।

- निर्धारित समय (90 मिनट) का खेल खत्म, अब नतीजे के लिए एक्सट्रा टाइम (30 मिनट) का खेल और होगा।

- 74वें मिनट में स्पेन का अटैक, इस्को रूस के बॉक्स में लेकिन रूसी डिफेंस ने किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया।

- 73 मिनट का खेल पूरा। स्पेन और रूस अब भी 1-1 से बराबरी पर।

- 63वें मिनट में रूस को फ्री किक।मारियो फर्नांडेज को टैकल करने में स्पेन के खिलाड़ी सर्जियो रामोस की गलती का खामियाजा। हालांकि, रूस नहीं उठा सका फायदा।

- 57वें मिनट में रूस को कॉर्नर। 

- 55 मिनट का खेल खत्म, दोनों टीमें अब भी 1-1 से बराबरी पर।

- 47वें मिनट में स्पेन का अटैक, रूस के गोलकीपर गोर अकिनफीव ने आगे की ओर गिरते हुए गेंद को अपने कब्जे में किया।

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू...

- हाफ टाइम तक रूस और स्पेन 1-1 से बराबरी पर।


- 41वें मिनट में गोल...रूस ने 1-1 से बराबरी कर ली है। अर्टेम ज्यूबा ने रूस के लिए किया ये गोल
- 40वें मिनट में रूस को पेनल्टी। फीफा वर्ल्ड कप-2018 का 26वां पेनल्टी। रूस को मिले कॉर्नर को रोकने की कोशिश में स्पेन के खिलाड़ी के हाथ पर गेंद लगने के कारण पेनल्टी। और गोल....

- 28वें मिनट में रूस को कॉर्नर। हालांकि, स्पेन अभी भी अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब।

- अलैक्जेंडर सामेदोव ने गेंद को स्पेनिश बॉक्स में भेजा लेकिन स्पेन की डिफेंस लाइन को रूसी टीम नहीं भेद सकी।

- 23वें मिनट में रूस को फ्री किक लेकिन स्पेन के लिए कोई खतरा नहीं

- रूस कभी भी वो वर्ल्ड कप मैच नहीं जीता है, जिसमें उसके खिलाफ पहला गोल हुआ हो।

 - 12वें मिनट में गोल...स्पेन ने खाता खोल लिया है। सर्जी इग्नासेविच के आत्मघाती गोल से स्पेन को 1-0 की बढ़त


- 11वें मिनट में स्पेन को पहला फ्री किक

- 5वें मिनट तक स्पेन ज्यादातर मौकों पर गेंद पर कब्जा जमाए हुए है।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ मैच शुरू..

- रूस की टीम विश्व कप फाइनल्स से पहले आठ महीने तक कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई थी

- शाम-7.30 बजे से शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

रूस

कोच: स्टैनलव चेरचेसोव

गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।

डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।

मिडफील्डरर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव, एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।

फॉर्वर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।

स्पेन

कोच: फर्नान्डो हियेरो

गोलकीपर्स: डेविड डि गिया, पेपे रेना, कीपा अरिजाबलागा।

डिफेंडर्स: जोर्डी अल्बा, नैको मोनरियल, अल्वारो ऑड्रियोजोला, नैको फर्नांडीज, डैनी करवाजल, गेरार्ड पिक, सर्जियो रामोस, सेसर अजपिलीक्यूटा।

मिडफील्डरर्स: सर्जियो बुके, इस्को, थियागो अलकंटारा, डेविड सिल्वा, आंद्रे इनिएस्ता, सउल निगुएज, कोके।

फॉर्वर्ड्स: मार्को असेंसियो, इयागो अस्पास, डिएगो कोस्टा, रोड्रिगो मोरेनो, लुकास वाजक्यू।

Web Title: fifa world cup 2018 spain vs russia live update and goals

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे